Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नेरुल विभाग में ग्रीन मैराथन ने फैलाया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नवी मुंबई ( इमरान खान ) विश्व पर्यावरण दिवस के निमित्त पर नवी मुंबई महानगरपालिका ने डी.वाई.पाटिल क्लाइमेट एक्शन लैब द्वारा आयोजित ‘ग्रीन मैराथन: रन फॉर द प्लेनेट’ पर्यावरण अनुकूल पहल का आयोजन किया और इस पहल को सफल बनाया। मनपा की ओर से आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक कचरे को खत्म करें’ के अनुरूप पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और जनभागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। इसी तरह मनपा भी विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित पर्यावरण अनुकूल पहलों में भाग ले रही है।

        आज डॉ. डी.वाई.पाटिल समूह के अध्यक्ष श्री. विजय पाटिल के मार्गदर्शन में 5 किमी. की दौड़ में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया। डी. वाई. पाटिल क्लाइमेट एक्शन लैब के मार्गदर्शन में डॉ. डी. वाई. पाटिल स्टेडियम से शुरू होकर नेरुल पूर्व क्षेत्र में एक निश्चित मार्ग पर स्टेडियम के पास समाप्त हुई। मनपा की ओर से उद्यान विभाग के उपायुक्त किसनराव पलांडे, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. अजय गाडे, खेल और सांस्कृतिक मामलों के विभाग की उपायुक्त अभिलाषा म्हात्रे, विजय पाटिल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की कॉर्पोरेट संबंध प्रबंधक डॉ. विद्या श्रीनिवास ने झंडा दिखाकर ग्रीन मैराथन का उद्घाटन किया। नेरुल विभाग के सहायक आयुक्त जयंत जावड़ेकर ने ग्रीन मैराथन में भाग लिया। इसके माध्यम से सतत पर्यावरणीय विकास के लिए एक सफल प्रयास किया गया।

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने एक मनोरम वेडिंग कलेक्शन शोकेस किया प्रस्तुत 

Aman Samachar

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

Aman Samachar

जी.एम. मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर के एम.ए. उर्दू अंतिम वर्ष का शानदार परिणाम

Aman Samachar

वायु प्रदूषण भारत में दूसरा सबसे गंभीर स्वास्थ्य ज़ोखिम

Aman Samachar

लौहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने महाराष्ट्र की स्थानीय पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा मसालेदार लाल मिर्च का ठेचा

Aman Samachar
error: Content is protected !!