Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिंगल फेस बिजली कनेक्शन का थ्री फेस का बिल भेजने से महावितरण ग्राहक परेशान 

ठाणे [ युनिस खान ] अधिक बिजली बिल आने से ग्राहक पहले से परेशान थे ही अब सिंगल फेस के कनेक्शन का थ्री फेस का बिल भेजने से ग्राहक परेशान हैं।  महावितरण में इस तरह ग्राहकों को परेशान करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

                     मिली जानकारी के अनुसार लोकमान्य नगर के एक ग्राहक रामपति राजवंश राजभर का सिंगल फेस विद्युत् कनेक्शन है जिसका ग्राहक क्रमांक 000010934371 है। उनके गाँव जाने बाद भी अधिक बिल आ रहा था। उन्होंने जब महावितरण अधिकारी से अधिक बिल आने की शिकायत की तो पता चला कि उन्हें थ्री फेस कनेक्शन का बिल भेजा जा रहा है। जांच के बाद कनेक्शन सिंगल फेस का होने के बावजूद बिल थ्री फेस का भेजा रहा था। इसके लिए कुछ लोगों को लेकर आन्दोलन करने गए।  महावितरण के अधिकारी ने उनकी समस्या सुनते हुए जांच कराया जिसके बाद 4830 रूपये की बिल को जीरो कर दिया। उनसे वसूले गए 9162 बैलेंस बताते हुए कहा कि इसे 12 माह में अर्जेस्ट कर दिया जायेगा। राजभर का कहना है कि यही नहीं मेरे ही पैसे का 169 रूपये 81 पैसे ब्याज लगा है उसका भुगतान कौन करेगा।  लोकमान्य नगर के रहने वाले रामचंद्र कुडतारकर के सिंगल फेस कनेक्शन का थ्री फेस कनेक्शन का बिल 1300 रूपये 12 जनवरी की तारीख का आया है।  उनका कहना है कि 7 वर्ष से बिल आ रहा है आवेदन करने के बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया।  इस तरह से गलतियाँ की जा रही है तो बिल राशि पर ग्राहक विश्वास कैसे करें ऐसा सवाल खड़ा हो रहा है। राजभर ने कहा है कि मनमानी व जानबूझकर गलती करने वाले महावितरण के अधिकारीयों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी की गोदाम से 10 .50 लाख रुपये का सफ़ेद मिटटी का तेल जब्त , 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

शीना बोरा हत्याकांड पर बनेगी अब वेब सीरीज 

Aman Samachar

उद्योग जगत के प्रणेता जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा , 1938 में जेआरडी टाटा को टाटा समूह में शीर्ष पद पर पदोन्नत 

Aman Samachar

आतंक को रोकना और कश्मीरी पंडितों के अधिकारों के लिए संघर्ष आवश्यक -ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

चुनाव आयोग को बर्खास्त करने की माँग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!