Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आग लगने से फर्नीचर गोदाम सहित 2 अन्य गोदाम जलकर राख

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में आग लगने की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं शुकवार की मध्य रात्रि को कशेली गोदाम क्षेत्र स्थित चामुंडा कांप्लेक्स के एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग नें भीषण रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आकर आसपास स्थित अन्य 2 गोदाम भी आग की भेंट चढ़ गए। आग हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर करीब 3-4 घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत आग बुझाने में कामयाबी हासिल की।

          मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी- ठाणे मार्ग कशेली चामुंडा कांप्लेक्स स्थित काईट फर्नीचर नामक फर्नीचर शोरूम में मध्य रात्रि अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास स्थित 2 अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में लिया। आग की चपेट में आकर फर्नीचर गोदाम सहित 2 अन्य गोदामों को मिलाकर 3 गोदाम जलकर राख हो गए। आग लगने का प्रमुख कारण गोदाम में अनियंत्रित तरीके से फर्नीचर निर्माण के लिए रखी फोम, प्लास्टिक सहित रासायनिक सामग्री का भंडारण बताया जाता है। फायर कर्मियों की टीम ने करीब 3-4 घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत आग बुझाने में कामयाबी हासिल की। रात में गोदाम बंद होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल को दान किए मेडिकल उपकरण 

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव

Aman Samachar

केंद्र व राज्य सरकार की 2024 तक सबको घर योजना के लक्ष्य को पूरा करने का जिला प्रशासन का प्रयास 

Aman Samachar

एका मोबिलिटी ने कचरा इकट्ठा करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए पुणे मनपा के साथ कीसाझेदारी 

Aman Samachar

माँ सहित तीन बच्चों की सड़ी अवस्था में जंगल के पेड़ में लटकती लाश मिलने से सनसनी , पिता ने की आत्महत्या की कोशिस

Aman Samachar

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!