Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

31 मई तक मुख्य नालों के साथ आंतरिक नालों की सफाई पूरा करें – महापौर 

ठाणे [ युनिस खान ] मानसून में कोई  समस्या न होने पाए इसके लिए बड़े नालों के साथ आंतरिक नालों की सफाई का कार्य 31 मई तक पूरा करा लिया जाए। इस आशय का निर्देश महापौर नरेश म्हस्के ने आज नाला सफाई कार्यों के निरिक्षण दौरे के समय दिया है।  मनपा अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने शहर के विविध इलाकों का दौराकर नाला सफाई कार्य का निरिक्षण किया।

                  महापौर म्हस्के ने कहा कि सिर्फ कहा की सिर्फ मुख्य नालों की सफाई से काम नहीं चलेगा।  झोपड़पट्टी व चालों के भीतर के छोटे बड़े सभी नालों की पूर्ण सफाई कराने की आवश्यकता है जिससे मानसून के दौरान लोगों के घरों में पानी भरने जैसी कोई अप्रिय घटना न हो। आज नाला सफाई के निरिक्षण दौरे में उप महापौर पल्लवी कदम , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर ,  शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के ,नौपाडा कोपरी प्रभाग समिति अध्यक्ष नम्रता फाटक , वर्तक नगर प्रभाग समिति अध्यक्ष राधिका फाटक ,आरोग्य समिति सभापति निशा पाटील , मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजय हिरवाड़े , उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले ,संदीप मालवी समेत अनेक अधिकारी व नगर सेवक नगर सेविका उपस्थित थी। ठाणे शहर , वागले इस्टेट , वर्तक नगर , वंदना बस स्टाप , चेंदनी कोलीवाडा आदि इलाके के नालों का दौराकर निरिक्षण किया।  महापौर ने कहा कि 70 फीसदी नाला सफाई का कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने 31 मई तक 100 फीसदी नाला सफाई पूरा कराने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई मनपा अपनी विरासत को सभाले हुए देश के अग्रणी शहरों में अपना मुकाम बनाया – मंदाताई म्हात्रे  

Aman Samachar

27 एचपी से अधिक भार वाले अपंजीकृत पावरलूम , टेक्सटाइल उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी बंद

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में चौबीस घंटे में 218 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले , 4 मरीजों की मौत हुई 

Aman Samachar

वंचित बच्चों को मिलेगी पौष्टिक बर्फी और लड्डू , पोषण सुधार हेतु सीएचएफ, इस्कॉन का अभियान

Aman Samachar

समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और राजनीति में हिस्सेदारी जरुरी – मुकेश साहनी 

Aman Samachar

अकबर इलाहाबादी की शायरी मानवता की पहचान – गुलाम नबी मोमिन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!