Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दस वर्ष आयुवर्ग के बच्चों ने 42 किमी समुद्री दूरी तैरकर 10 घंटे 20 मिनट में की पार 

ठाणे [ युनिस खान ] जिले के भिवंडी तहसील के बच्चों ने तैराकी क्रीडा में उपलब्धि प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। जिनका जिला परिषद् की सर्वसामान्य सभा में सत्कार किया गया। चार बच्चों ने तैरकर 42 किमी समुद्री दूरी मात्र 10 घंटे 20 मिनट में तै किया है।

                   जिले की भिवंडी तहसील के सरवली गाँव के बालक दक्ष आनंद भोईर , गोवे गाँव के बालक हर्ष विकास पाटील , बालक धीरज निलेश पाटील एवं कुमारी सेजल विकास पाटील ने अलीबाग के निकट धरमतर खाड़ी से गेटवे आफ इंडिया की 42 किमी समुद्री दूरी तैरकर 10 घंटे 20 मिनट में पार किया है।  सभी बच्चे 10 वर्ष आयु वर्ग  के हैं। तैराकी क्रीडा में बच्चों की उपलब्धि के देखते हुए जिला परिषद् की सर्वसामान्य सभा में बच्चों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर जिला परिषद् की अध्यक्षा सुषमा लोने , मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. भाऊसाहेब दांगडे , उपाध्यक्ष सुभाष पवार ,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते , उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजिंक्य पवार , विविध समितियों के सभापति व सदस्यों ने तैराकी में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों का सत्कार करते हुए शुभकामनाएँ दिया है। इस दौरान कोविड काल में उत्कृष्ट   आरोग्य सेवा   देने  वाले जिला आरोग्य अधिकारी डा मनीष रेंघे समेत जिला , तहसील व प्राथमिक आरोग्य केंद्र के अधिकारीयों व कर्मचारियों को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा के आज़ाद नगर में मनपा का आरोग्य केंद्र खूला

Aman Samachar

उप नगरीय ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, दो घायल गंभीर घायल

Aman Samachar

आइए चुनौतियों का सामना करें, आपदा पीड़ितों में नई आशा का संचार करें- देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का लिया जिम्मा 

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों को उत्तर प्रदेश में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार –  अशोकचन्द्र प्रजापति 

Aman Samachar

भिवंडी में टीकाकरण न कराने वाले तीसरी लहर में 75 प्रतिशत लोग हुए कोरोना संक्रमित

Aman Samachar
error: Content is protected !!