Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या करने वाली पत्नी , साली व प्रेमी गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंब्रा में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की घटना का पुलिस ने पर्दाफास किया है।  मृतक की पत्नी  अपने प्रेमी व बहिन के साथ मिलकर वारदात को   अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 72 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।

                 पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे ने बताया कि 27 फरवरी की सुबह मुंब्रा के मित्तल ग्राउंड से एमएम वैली जाने वाले रास्ते के किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली थी। लाश देखने पर गला काटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने मृतक पहचान अहमद दाउद शेख [28 ] शिमला पार्क मुंब्रा निवासी के रूप होने पर आरोपियों  तलाश शुरू कर दिया।  मृतक की पत्नी रुखसार अहमद शेख [ 30 ] , साली रेशमा महबूब शेख [28 ] व ऑटो रिक्शा चालक मृतक की पत्नी का प्रेमी मोहम्मद नफीज शेख [33] को पूंछतांछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।  नफीज का मृतक की पत्नी रुखसार से प्रेम संबंध था  विवाह के बाद अनैतिक संबंध बना रहा।  इसी बीच उसकी साली रेशमा से से भी प्रेम संबंध हो गया।  दोनों  के बीच मृतक बाधा बना हुआ था जिसे हमेश के लिए हटाने की योजना बनाते हुए तीनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। मुंब्रा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण , फेरीवाले , हाथगाड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई , सहायक मनपा आयुक्त पर हमला

Aman Samachar

स्वयंसिद्धी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता मुहिम

Aman Samachar

486 अकस्मिक मृत्यु के बारे में 7 दिनों में पक्ष रखने का जिला प्रशासन का आवाहन 

Aman Samachar

आई-बाबा सामाजिक संस्था ने किया नोटबुक वितरत 

Aman Samachar

हिन्दू मुस्लिम बहनों ने विधायक जितेन्द्र आव्हाड को बाँधी राखी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!