Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

क्रेडिट रिपोर्ट की भूमिका और गृह ऋण के लिए पात्रता , कम क्रोडिट स्कोर के पांच शीर्ष कारण

नीरज धवन, मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्सपीरियन इंडिया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] जब आप एक ऋण लेने जाते हैं, तो वित्तीय संस्था आपके क्रेडिट स्कोर की जांच कर मूल्यांकन करती है कि आप कितनी ऋण राशि के लिए पात्र हैं और कितनी राशि आप चुका सकते हैं। यह दस्तावेज ऋण प्रदाता को आपकी पहचान, आपका ऋण इतिहास (इससे पहले आपके द्वारा लिए गए ऋण की जानकारी), आपके वर्तमान में जारी ऋण खाते, भुगतान, अधिक ऋण के लिए हाल में की गई पूछताछ, और आपके क्रेडिट स्कोर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

     जब बात एक क्रेडिट कार्ड, एक कार लोन, घर गिरवी रखने या ऐसे किसी अन्य के बारे में हो, तो एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको कई प्रकार से प्रमाणित करता है। आपका क्रेडिट स्कोर, एक तीन अंको वाली संख्या, आपके ऋण इतिहास के विस्तृत विश्लेषण से निर्धारित किया जाता है जिसमें प्रत्येक प्रमुख वित्तीय कदम, पैसे संभालने के मामले में आपका संपूर्ण व्यवहार और आपके द्वारा तैयार की गई मूल्यवान परिसंपत्ति के अलावा आपके उपयोगिता भुगतान सहित वित्तीय बाध्यताओं के प्रति आपका सामान्य दृष्टिकोण शामिल होता है।

एक  कम क्रेडिट स्कोर के शीर्ष कारण इस प्रकार हैं:

  • चुकौती में देरी: जब उधारकर्ता चुकौती में देरी करते हैं, तो इसका नतीजा खराब क्रेडिट स्कोर के रुप में सामने आता है। यदि आपने चुकौती करने में लगातार देरी की है तो यह आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकता है। चुकौती में देरी की संख्या जितनी अधिक होगी उतना ही अधिक असर क्रेडिट स्कोर के नीचे आने में होगा।
  • एकाधिक ऋण: एक से अधिक जारी ऋण भी आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि इससे ऋण का बोझ बढ़ेगा और ऋण चुकौती की आपकी योग्यता में रुकावटें आएंगी।
  • लंबा ऋण इतिहास न होना: लंबा ऋण इतिहास होने से आपका क्रेडिट स्कोर बनाए रखने में सहायता मिलती है। यदि संभव हो तो आपको पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करने के बजाय उसे खुला रखना चाहिए ताकि सालों के अच्छे ऋण इतिहास और चुकौती व्यवहार पर लाभ लेने के लिए आप सक्षम रहें।
  • एक से अधिक ऋण या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना: एक से अधिक ऋण या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से यह संदेश जाता है कि आप ऋण पाने के लिए बेताब हैं। यह उपयुक्त होगा कि एक ही समय में आवेदन करने की बजाय आपके क्रेडिट कार्ड और ऋण आवेदनों के बीच कुछ अवधि का अंतर रखें। एक से अधिक ऋण आवेदनों के कारण कड़ी पूछताछ से बचने के लिए आप आपका मुफ्त एक्सपीरियन क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं और ऋण देनेवाली संस्थाओं के साथ इसे साझा कर सकते हैं।
  • आपके क्रेडिट रिपोर्ट की समीक्षा न करना: एक क्रेडिट रिपोर्ट आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी, ऋण लेन-देन, ऋण खातों और चुकौतियों का संक्षिप्त विवरण है। आपके क्रेडिट रिपोर्ट में कोई भी विसंगति आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकती है। आपके क्रेडिट रिपोर्ट में तथ्यात्मक सत्यता सुनिश्चित करने के लिए यह सलाह देना योग्य होगा कि आप नियमित रूप से आपके मुफ्त एक्सपीरियन क्रेडिट रिपोर्ट और स्कोर की जांच करते रहें। आपके मुफ्त, असीमित एक्सपीरियन क्रेडिट रिपोर्ट का लाभ पाने के लिए वेबसाइट www.experian.in पर जाएं।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

बारवी जलाशय परियोजना प्रभावितों को नौकरी के लिए शिविर लगाया जाए – कपिल पाटील 

Aman Samachar

ठाणे की सुष्मिता देशमुख ने औरंगाबाद में आयोजित बेंचप्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Aman Samachar

प्राइवेट कम्फर्ट बस सर्विस से मुकाबले के लिए एसटी के बेड़े में 200 मॉडर्न वोल्वो बसें — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

फिल्म कालिमा हंगामा ओटीटी पर हुई रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!