Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत,साथी गंभीर घायल

भिवंडी [ युनिस खान ] मुंबई-नासिक महामार्ग स्थित भिवंडी-ठाणे बाईपास पर बाइक चालक व टैंकर की भिड़ंत में बाइक चालक की दुर्घटनास्थल पर मौत एवं बाइक पर पीछे बैठे दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नारपोली पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएम अस्पताल एवं घायल को उपचार हेतु एडमिट कराया है।
            मिली जानकारी के अनुसार, मीरा भायंदर निवासी रामचंद्र पाटील (55) एवं उनके मित्र बालकुम निवासी देवानंद कुंभार दोनों वाड़ा से घर वापस लौट रहे थे। करीब 11:30 बजे भिवंडी-ठाणे बाईपास पर पर तीव्र गति से आए टैंकर से भिड़ंत हो गई जिससे बाइक चालक रामचंद्र पाटिल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक पर पीछे सवार मित्र देवानन्द कुंभार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नारपोली पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर कंटेनर चालक राम कीर्तन को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की विवेचना पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत अवारे कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

अल्लाह मियां का कारखाना’ उपन्यास ने जीता ‘बैंक ऑफ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान 2023’ 

Aman Samachar

ठाणे पूर्व सैटिस – 2 परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरी होगी – नरेश म्हस्के

Aman Samachar

बिछड़े बच्चों के लिए कार्य करने वाले समतोल फ़ौंडेशन की पुस्तक का पुलिस आयुक्त के हाथो विमोचन 

Aman Samachar

लाउडस्पीकर के बारे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

ठाणे शहर में अब तक 75,000 लोगों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

Aman Samachar
error: Content is protected !!