Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म अभिनेता सत्यप्रकाश सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

मुंबई [ युनिस खान ] पिछले 20 वर्षों से हिंदी एवं भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर रहे अभिनेता सत्यप्रकाश सिंह को बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था “एसेस टू ह्यूमन राइट्स के प्रमुख डॉ मोहम्मद अनामुल हक एवं निदेशक इड़ा गुलबेरी द्वारा “वर्ल्ड आइकॉन 2020” पुरस्कार से ऑनलाइन सम्मानित किया गया है।
                       आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के लाट घाट के पास बैरीडाँड़ गांव के निवासी सत्यप्रकाश ने अपने कैरियर की शुरुआत दिल्ली में हिंदी नाटकों की छोटी मोटी भूमिकाओं से किया। बाद में अभिनय की ललक ने उन्हें  बॉलीवुड तथा  अपनी माटी की महक वाली भोजपुरी फिल्मों में अभिनय हेतु मुंबई खींच लाया। वे मूलतः खलनायक की भूमिका अदा करते हैं। लगभग 40 हिंदी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है जिसमें बड़े पर्दे की फिल्में छपरा एक्सप्रेस, तेरे नाम, जानेमन, दूल्हे राजा,इंसाफ,देवरा में मनवा डोले,भाग खेसारी भाग,सुहाग,सईंया सुपरस्टार, सिंह भैया इत्यादि प्रमुख है।
   धाराधाम इंटरनेशनल फिल्म्स के प्रमुख सौरभ पांडेय द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिये प्रेरित किये जाने पर अवार्ड प्रकिया हेतु डॉक्यूमेंट एवं एविडेंस सत्यप्रकाश जी द्वारा ऑनलाइन सब्मिट किया गया।इनके द्वारा अभिनीत फिल्मों को यू ट्यूब के माध्यम से देखकर जज किया गया। इनकी लेटेस्ट वेब सीरीज एन सी आर आजकल काफी चर्चा में है।
   सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिखने,शार्ट फिल्मों के कॉन्सेप्ट, डिजाइनिंग, स्क्रीन प्ले और फिल्मांकन हेतु यह पुरस्कार सत्यप्रकाश सिंह को नवाजा गया है।
                   उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर डॉ बाबुलाल सिंह (उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस), डॉ दीपक सिंह (राष्ट्रीयअध्यक्ष युवा कूर्मि क्षत्रिय सभा, लखनऊ), क़िलाचंद यादव (अध्यक्ष-अ भा यादव महासभा,मुंबई), जगदीश सिंह (भवन निर्माता), हरीश वर्मा, (संरक्षक-अ भा कूर्मि क्षत्रिय महासभा), वीरेंद्र सिंह सजल (फ़िल्म निर्माता)बीरेंद्र पाठक (अध्यक्ष-महानगरी मित्र मंडल),डॉ सचिन सिंह(अध्यक्ष-युवा असोसिएशन),शिक्षाविद-डॉ आर एम पाल, चंद्रवीर यादव,राजकुमार यादव,राकेश मिश्रा समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह ने बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रदान किया है।

संबंधित पोस्ट

बकायेदारों के 11फ़्लैटो की जलापूर्ति खंडित व बिजली मोटर जब्त‌

Aman Samachar

रेनो ने भारत में अपनी 10वीं वर्षगांठ पर नए क्विड माई21 (KWID MY21) को किया लॉन्च 

Aman Samachar

उपवन परिसर की रूद्र प्रतिष्ठान एवं जय फाउंडेशन की ओर से गयी सफाई 

Aman Samachar

कोरोना समस्या के मदद के लिए युवक कांग्रेस ने शुरू किया वार रूम 

Aman Samachar

नशा विरोधी सप्ताह के तहत रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

Aman Samachar

कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों व घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए मिली पांच बाईक एम्बुलेंस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!