Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा ने किया आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान ] सौ करोड़ रूपये की वसूली करने के आरोप को लेकर भाजपा युवा मोर्चा व ओबीसी सेल की ओर से गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आन्दोलन किया गया। आन्दोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की सत्ताधारी शिवसेना ,राकांपा व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर महाराष्ट्र की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

                 मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमवीर सिंह ने गृहमंत्री
देशमुख पर सौ करोड़ रूपये प्रतिमाह की वसूली करने के लिए कहने का अपने पत्र में खुलाशा किया।  इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता व विधानसभा में विरोधी पक्षनेता देवेन्द्र फाडनवीस ने गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग करते हुए न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग किया। बाद भाजपा युवा मोर्चा व ओबीसी सेल की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आन्दोलन कर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग किया।  आन्दोलन में शहर जिला भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे , भाजपा विधायक संजय केलकर ,युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सारंग मेढेकर ,ओवीसी सेल के शहर अध्यक्ष कृष्णा भुजबल ,भाजपा पदाधिकारी विक्रम भोईर समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।  आन्दोलन कर रहे नेताओं ने कहा कि   राज्य के गृहमंत्री देशमुख ने प्रतिमाह 100 करोड़ रूपये वसूल करने का आदेश देकर महाराष्ट्र के गृह विभाग  छवि मलीन   किया है।  पूर्व पुलिस आयुक्त के पत्र में इसका खुलाशा करने के बाद उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। आन्दोलन में शामिल कार्यकर्ता  गृहमंत्री देशमुख हाय  हाय , शरद पवार हाय हाय के नारे लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा  राज्य की सत्ताधारी शिवसेना , राकांपा व कांग्रेस का निषेध कर रहे थे। हाथ में विविध नारे लिखी तख्तियां लहराकर कर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।

संबंधित पोस्ट

विद्यापीठ कायदा में परिवर्तन को लेकर एबीवीपी भिवंडी शाखा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

दिवा शील की खदान में 35 वर्षीय व्यक्ति डूबा , 20 जून से अबतक 8 लोगों की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से राष्ट्रवाद की अलख जगाई

Aman Samachar

फेडरल बैंक ने एजेस फेडरल के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए पेश किया ग्रुप क्रेडिट शील्ड 

Aman Samachar

भयहरण नाथ धाम में 24 फरवरी से महाकाल महोत्सव , 25 फरवरी को पंचायत व विकास सम्मेलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!