Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में सड़क बहाने से वाहन चालक व नागरिक परेशान

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी में करीब 10 दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कों पर तमाम गड्ढे सहित कई जगहों पर सड़क ही बहने का मामला प्रकाश में आया है.ड्रेनेज निर्माण में जुटी ईगल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पाइप डालकर रिपेयर की गई सड़कों पर भी कमोवेश 1 साल में ही गड्ढा बढ़ गया है और आधी अधूरी सड़कें पानी के बहाव से बह गई हैं. ईगल कंपनी की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में भारी नाराजगी फैली है.
           गौरतलब हो कि भिवंडी में विगत 10 दिनों से बारिश का कहर जारी है.मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के प्रत्येक सड़कों पर भारी-भरकम गड्ढे बन चुके हैं.भिवंडी में गड्ढों में सड़क की सड़क में गड्ढे कहना मुश्किल है. 1 वर्ष पूर्व ड्रेनेज कंपनी ईगल द्वारा पाइप लाइन डालकर रिपेयर की गई तमाम सड़कों पर भी भारी भारी गड्ढे दिखाई पड़ने लगे हैं.खदान रोड से मानसरोवर की तरफ जाने वाली सड़क तो आधे से ज्यादा टूट फूटकर बह गई है.सड़क बहने से डामर, कंकड़, पत्थर रोड पर जमा होने से हादसे हो रहे हैं. मंडई से धामनकर नाका की सड़क ईगल कंपनी द्वारा पाइप लाइन डालकर रिपेयरिंग की गई थी जो कमोबेश बह चुकी है. शांतिनगर क्षेत्र में कई सड़कों की रिपेयरिंग होने के बावजूद गड्ढे बन जाने ने से जलजमाव हो गया है जिससे लोगों का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया है. शहर के जागरूक नागरिकों का आरोप है कि मनपा प्रशासन द्वारा करीब 5 वर्षों से कोई भी सड़क का नया निर्माण एवं गड्ढों की ठीक से दुरुस्ती नहीं की गई है.समूचे शहर की सड़कों को ड्रेनेज निर्माण कंपनी की रिपेयरिंग के भरोसे छोड़ दिया गया है.ड्रेनेज निर्माण कंपनी ईगल भी अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालकर राजनीतिक नेताओं के दबाव में बगैर संपूर्ण प्रक्रिया पूरी किए ही गड्ढों की भराई कर दिया है जिससे अधिसंख्य जगहों पर सड़क बैठ जाने के कारण जगह-जगह गड्ढे दिखाई पड़ने लगे हैं.
          लोगों का आरोप है कि स्थानीय नगरसेवकों द्वारा अपना काम दिखाने के लिए ईगल कंपनी द्वारा पाईप लाईन डालने के लिए हुई खुदाई को जल्द भरने की जिद्द की गई.ईगल कंपनी भी अपनी जान बचाने के लिए बगैर जरूरी प्रक्रिया के ही गड्ढों को मिट्टी से भर दिया और ऊपर से डांबरी करण कर पल्ला झाड़ लिया.ईगल की जल्दबाजी से शहर गड्ढों की चपेट में है.
उक्त संदर्भ में ईगल कंपनी का कहना है कि ड्रेनेज लाइन डालने के बाद टेंडर में तय शर्तों के तहत रिपेयरिंग की गई है. सड़क निर्माण की जिम्मेदारी मनपा की है.

संबंधित पोस्ट

इरकॉन इंटरनैशनल लिमिटेड का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशन वृद्धि के साथ 765 करोड़ रुपये

Aman Samachar

परिवहन विभाग की जमीनों का विकास पीपीपी आधार पर किया जाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा की पानी समस्या सुलझाने के लिए 5 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar

तरिकेरे कम्युनिटी ड्रिप इरीगेशन फेज II के किसानों ने ड्रिप फर्टिगेशन द्वारा फसल की उपज व आर्थिक समृद्धि को बढ़ाया

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल और मुंबई रेलवे पुलिस सीपीआर प्रशिक्षण में हुई शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!