Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने दीपक राठी को ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड, एक एकीकृत सिंगल विंडो लॉजिस्टिक्स सलूशन प्रदान करने वाला ग्रुप है जिसने श्री दीपक राठी को वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में 13 अक्टूबर 2022 से नियुक्त किया गया है।
श्री राठी के पास वित्त प्रोफेशनल के रूप में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले, वह ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के साथ उपाध्यक्ष – वित्त के रूप में जुड़े थे। अपने पहले के अनुभव में, उन्होंने फ्यूचर ग्रुप, एस्सेल ग्रुप, रिलायंस मीडिया वर्ल्ड और गारवेयर पॉलिएस्टर जैसी अन्य कंपनियों के साथ काम किया है।
श्री राठी से रणनीतिक विकास,उन्नति और पूंजी संरचनाओं को स्थापित करने की उम्मीद की जा रही है। सीएफओ की नियुक्ति कंपनी की विकास रणनीति के हिस्से के रूप में आती है,जिसमें अगले 2-3 वर्षों में पूंजी जुटाने की योजना भी शामिल है।

      वी-ट्रांस इंडिया का कारोबार करीब 1,200 करोड़ रुपये का है। यह छह दशक पुरानी कंपनी है और इसके तीन व्यापारिक वर्टिकल वी-ट्रांस,वी-एक्सप्रेस और वी-लोगिस हैं। वी-ट्रांस इंडिया की 850 शाखाएं हैं और लॉजिस्टिक्स सलूशन प्रदान करने के लिए 3,000 से अधिक प्रोफेशनल हैं।

     समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर बात करते हुए, श्री दीपक राठी ने कहा, “मैं एक प्रतिष्ठित कंपनी का हिस्सा बनकर खुश हूं और कंपनी के वित्तीय नज़रिये को अतिरिक्त उत्साह के साथ चलाने का उद्देश्य रखता हूं। हम एक साथ और सहयोगी टीम के रूप में काम करके वित्तीय बाजार का उपयोग करने का इरादा रखते हैं। जैसे-जैसे कंपनी आगे बढ़ने की योजना बना रही है, मेरी भूमिका विकास और जोखिम के संचालन के लिए पूंजी जुटाने में तेजी से ज़रूरी होती जा रही है।

संबंधित पोस्ट

रेनो ने भारत में उपभोक्ताओं के लिए मॉनसून कैंप लगाने की घोषणा की

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार किया ग्रहण

Aman Samachar

स्नातक मतदाता सूची में पंजीकरण कर संख्या बढाने में सहयोग करें – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

 5 से 7 फरवरी तक रेलवे के विशेष मेगाब्लॉक के दौरान ठाणे से दिवा के बीच मनपा परिवहन की अतिरिक्त बसें 

Aman Samachar
error: Content is protected !!