Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

निकुम्भूपुर में मंदिर निर्मण का अशोक सिंह ने किया भूमि पूजन

जौनपुर [ उप्र ]  , जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत निकुम्भूपुर चतुर्भुजपुर में ग्रामीणों की पुरानी मांग को देखते हुए उद्योगपति और  जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने यहां भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसका शुभारंभ करते हुए अशोक सिंह ने गाँव में कोटमरी देवी के मंदिर का भूमपूजन  विद्वान पंडितों  द्वारा विधि-विधान से पूजन अर्चन के बाद किया ।
              उन्होंने कहा कि गाँव में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। गाँव वालो की मांग थी कि यहाँ पर भव्य मंदिर बने जिसे देखते हुए  इस शुभ कार्य की जिम्मेदारी मैंने ली है। मंदिर निर्माण में जितना भी खर्च आएगा उसे मैं वहन करूँगा। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि देवी जी ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना। इसके बाद उन्होंने जिले के लोगो खासकर मड़ियाहूं की जनता से कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।  अशोक सिंह ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की हर तरह से सहायता शुरू करूंगा। जिसमें खाद्य सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा नीति पर पीएनबी के एमडी और सीईओ मल्लिकार्जुन राव का बयान

Aman Samachar

कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित , अफवाहों पर विश्वास न करें –  जिलाधिकारी 

Aman Samachar

एक करोड़ रूपये की लागत से बनी बहुचर्चित आर्ट गैलरी को बचाने के सामने आई मनसे 

Aman Samachar

10 करोड़ रूपये खर्चकर शहर में लगे 1400 सीसीटीवी कैमरों में 80 फीसदी बंद

Aman Samachar

येउर के जंगल इलाके में ज़मीन की बंदरबांट के लिए दीवार बनाई गई – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस और स्कूट ने पूरे भारत में सभी स्थानों पर टीकाकरण यात्रा लेन नेटवर्क का किया विस्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!