Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले की सभी साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक बंद रहेगी – जिलाधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए राज्य शासन ने ब्रेक दी चैन के तहत कड़ा प्रतिबन्ध लगाया है। जिले में सभी प्रतिबन्ध कड़ाई से लागू किया गया है। जिले की कुलगांव बदलापुर व अंबरनाथ नगर पालिका ,शहापुर ,मुरबाड नगर पंचायत एवं ग्रामीण इलाके की सभी साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दिया है।

                 कोरोना संक्रमण बढ़ने से राज्य सरकार ने 5 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक प्रतिबन्ध लगा दिया है।  प्रतिबन्ध लगाते हुए राज्य का आर्थिक कारोबार  और श्रमिकों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा गया है। लोगों की भीडभाड कम करने पर अधिक जोर दिया गया है। कृषि संबंधी कार्य ,सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की यातायात शुरू रहेंगे जबकि निजी कार्यालय , उपहार गृह , सिनेमागृह ,भीड़ वाले स्थान बंद रहेंगे। सप्ताह में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक दो दिन संपूर्ण लाकडाउन लगाया गया है। इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रतिबन्ध का कड़ाई से पालन कर सहयोग करने का आवाहन किया है। मुख्यमंत्री ठाकरे के आवाहन का समर्थन व जिला प्रशासन को सहयोग करने का आवाहन जिलाधिकारी नार्वेकर ने किया है।

संबंधित पोस्ट

ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, चेन्नई ने अपने 16वें और 17वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म काँटे की शूटिंग समाप्त कर अगली फिल्म की तैयारी में जुटे निर्माता मनीष कुमार सिंह

Aman Samachar

केंद्र और राज्य के संघर्ष में बिनाकरण परेशान करने का मुद्दा उठकर भाजपा के साथ जाने की सरनाईक ने की वकालत

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोयल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर दृष्टिकोण

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन तमसीली मुशायरे में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भाजपा की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!