Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

राज्यों को जुलाई माह में केंद्र से मिलेगा कोरोना वैक्सीन का 12 करोड़ अतिरिक्त डोज

नई दिल्ली , जुलाई में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना  वैक्सीन की 12 करोड़ अतिरिक्त डोज उपलब्ध करने के लिए पहले से ही सूचना दी जा रही है। हाल में मीडिया में आई कुछ खबरों में आरोप लगाया गया कि बीते एक सप्ताह के दौरान इससे पिछले सप्ताह की तुलना में 32 प्रतिशत कम टीकाकरण हुआ है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई 2021 के महीने में उपलब्ध कराए जाने वाले टीकों की मात्रा के साथ-साथ निजी अस्पतालों को की जा रही आपूर्ति के बारे में अग्रिम रूप से सूचित किया जा रहा है। राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड वैक्सीनों की उपलब्धता के आधार पर अपने कोविड-19 टीकाकरण सत्रों की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विनिर्माताओं के साथ हुए संवाद के आधार पर सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को सूचित किया था कि उन्हें जुलाई, 2021 के दौरान कोविड वैक्सीन की 12 करोड़ से ज्यादा डोज मिलेंगी। अभी तक सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को जुलाई की आपूर्ति में से 2.19 करोड़ से ज्यादा डोज की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है। राज्यों को उनको होने वाली कोविड वैक्सीनों की आपूर्ति के बारे में भी काफी समय पहले से बताया जा रहा है।

इसके अलावा, सभी राज्यों से ज्यादा कवरेज के मद्देनजर वैक्सीन की ज्यादा डोज की आवश्यकता की स्थिति में सांकेतिक मांग साझा करने का भी अनुरोध किया गया है।

संबंधित पोस्ट

बच्चों को निरोगी रखने व मृत्यु दर कम करने के लिए सभी प्रकार के मुफ्त टीके लगाने की मुहीम

Aman Samachar

संत श्री कुलदीप महतो का निधन पर लोगों लिए अंतिम दर्शन

Aman Samachar

पेटीएम ने अपनी रेंट पेमेंट सर्विसेज का विस्तार किया ,10 हजार रुपये तक के कैशबैक की घोषणा की

Aman Samachar

टाटा 1mg की ओर से देश के सबसे बड़े हेल्थ एवं वेलनेस सेल ग्रांड सेविंग डेज़ का ऐलान‌ 

Aman Samachar

आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से महाराष्ट्र के निवेशकों को निवेश के लिए विशेष रूप से मिलेगा व्यावसायिक प्रोत्साहन 

Aman Samachar

मुंबई में मार्च ,अप्रैल के 10 ,11 हजार प्रतिदिन मरीजों की सख्या घटकर 2 हजार हुई

Aman Samachar
error: Content is protected !!