Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सभी दुकानों को प्रतिदिन चार घंटा खोलने की अनुमति देने की भाजपा ने की जिलाधाकारी से मांग

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में किराना समेत जीवन आवश्यक दुकानों के अलावा अन्य सभी दुकानों को प्रतिदिन कम से कम चार घंटे सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग भाजपा ने किया है। कोरोना आपदा से संकट में आये व्यापारियों व छोटे दुकानदारों समेत कर्मचारियों को नए संकट में नहीं डाला जाना चाहिए।  भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर ने नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया है।

                उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने ब्रेक दी चैन के तहत जीवन आवश्यक वस्तुओं के छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को 5 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा किया है। जिसका क्रियान्वयन कराने  की मनपा व पुलिस प्रशासन  शुरुआत कर दिया है। इसमें ठाणे शहर समेत राज्य में किराना सामान , दूध ,मेडिकल स्टोर ,समेत जीवन आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी जबकि अन्य वस्तुओं की दुकाने बंद रहेगी। इससे व्यापारियों का भारी नुकसान होने वाला है।  कोरोना काल में पहले से ही व्यापारियों व छोटे दूकानदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है। करीब एक वर्ष से कोरोना संकट झेल रहे अनेक व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्थाई रूप से बंद कर दिया है। आने व्यापारी कर्ज के भारी बोझ से परेशान हैं अन लाक से उन्हें कुछ राहत मिलने की शुरुआत हो रही थी। कोविड नियमों का पालन करने के साथ व्यापारी व्यवसाय करने का प्रयास कर रहे थे। अब पुनः कोरोना को रोकने के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया है।  इस निर्णय से व्यापारियों व दुकानदारों समेत उनमें काम करने वाले कर्मचारियों के सामने पुनः नया संकट खड़ा हो गया है। दूकान शुरू रहने से व्यापारी , दुकानदार , उसमें काम करने वाले कर्मचारी , माल की ढुलाई करने वाले आदि के परिवार का उदरनिर्वाह हो रहा था। अब एक माह की बंदी से पुनः संकट बढ़ने लगा है। व्यापारियों की समस्या को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी नार्वेकर से मिलकर राहत देने की मांग किया है। एमएलसी डावखरे व विधायक केलकर ने कहा है कि जीवन आवश्यक वस्तुओं की विक्री करने वाली दुकानें सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी इसी तरह अन्य दुकानों को सुबह 8 दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग किया है। ग्राहकों के सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना रोकने के सभी नियमों का व्यापारियों की तैयारी है उन्हें प्रतिदिन कम से कम चार घंटे दुकान खुली रखने की जिलाधिकारी नार्वेकर  मांग की है।

संबंधित पोस्ट

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

Aman Samachar

59 फीसदी महिलाओं के स्मार्ट फोन में किसी न किसी तरह का है वित्तीय एप

Aman Samachar

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar

जिले में बनेंगे 500 आपदा मित्र;  प्रशिक्षण की हुई शुरुआत – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

एसएससी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल का परिणाम 99.3 प्रतिशत

Aman Samachar

विंजो के भारतीय ऑफ-प्लेस्टोर प्रॉडक्ट्स कंपनी के यूजर्स की संख्या भारत में 100 मिलियन

Aman Samachar
error: Content is protected !!