Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन’ का आयोजन 20 मार्च को ठाणे में 

ठाणे [ युनिस खान  ] जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (जीतो ठाणे) और जीतो एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की ओर से टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन का आयोजन 20 मार्च 2022 को होगा। टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन का पहला संस्करण ठाणे मनपा , टाटा मेमोरियल अस्पताल और श्री महावीर जैन अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
          ठाणे के महापौर नरेश म्हस्के , मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने हाफ मैराथन की पोशाक (जर्सी) का अधिकारिक रूप से अनावरण किया। हाफ मैराथन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस आयोजन का मुख्य विषय “रन फॉर कैंसर” होगा। महापौर म्हस्के ने जीतो ठाणे कैंसर अस्पताल खोलने जा रहा है इसके शहर के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने कहा कि हम सब अच्छे काम के लिए एकत्र हुए हैं। रन फार कैंसर ठाणे हाफ मैराथन के माध्यम से नागरिकों में जनजागरण का अच्छा प्रभाव होगा। इस कार्यक्रम के लिए हमारी शुभकामना है। इससे पूर्व जीतो के मैनेजिंग ट्रस्टी अजय अशर ने कहा कि जमीन का हस्तांतरण हो गया है आगामी दो वर्ष में 600 बेड का कैंसर अस्पताल शुरू हो जाएगा। एक वर्ष में 150 से 200 बेड का अस्पताल शुरू करने की योजना है।
          इस आयोजन में खेलकूद में दिलचस्पी रखने वाले लोग, व्यावसायिक धावक, दौड़ने की शुरुआत कर रहे लोग और सभी वर्ग के व्यक्ति एक साथ आएंगे । देश भर से हजारों धावकों और दर्शकों के इस दौड़ में भाग लेने की उम्मीद है, जो इसे ठाणे में आयोजित की गई लंबी दौड़ के आयोजनों में से एक बनाएगा।
         इस आयोजन में तीन स्थापित श्रेणियां शामिल होंगी-हाफ मैराथन (21किमी) और 10 किमी की दौड़ के साथ शौकिया तौर पर रेस में भाग लेने वालों, परिवारों और बच्चों के लिए 5 किमी की मजेदार दौड़ (फन रेस) का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौड़ में सभी उम्र, लिंग और खेलकूद की क्षमता रखने वाले लोग भाग ले सकेंगे। इस रेस को ठाणे के रेमंड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाई जाएगी। हाफ मैराथन (21 किमी) और 10 किमी एक निश्चित समय में पूरी की जाने वाली दौड़ होंगी। 20 मार्च 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले धावक हाफ मैराथन में, 16 साल के धावक 10 किमी की दौड़ में हिस्सा लेने के हकदार होंगे। 5 किमी की रेस में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के उम्र की सीमा 12 साल होनी चाहिए। विजेता 18 लाख की कुल पुरस्कार राशि के लिए आपस में मुकाबला करेंगे, जिसका सभी श्रेणियों में वितरण किया जाएगा।
              जीतो में ठाणे चैप्टर के चेयरमैन श्री महेन्‍द्र जैन ने कहा, “हमें टोरेंट जीतो ठाणे मैराथन के पहले संस्करण की मेजबानी करके काफी खुशी हो रही है। इस आयोजन में एक-से-बढ़कर-एक कई बेहतरीन एथलीट, आगंतुक और गणमान्‍य हस्तियां  हिस्‍सा लेंगी। यह विश्व स्तर की हाफ मैराथन को ठाणे की सड़कों पर लाने का हमारा प्रयास है। इस आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य, खासतौर से कोविड महामारी के बाद सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।
          अजय आशर, मैनेजिंग ट्रस्‍टी, जीतो एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्‍ट ने कहा कि जीतो ठाणे हाफ मैराथन महज एक रेस नहीं है। यह हमें खास मकसद के लिए दौड़ने का महान अवसर भी प्रदान करती है। इस दौड़ का लक्ष्य कैंसर के विभिन्न रूपों के प्रति लोगों को जागरूक करना और इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे समाज के कमजोर वर्गों के लोगों की मदद करना है। इस दौड़ के आयोजन में कोविड से बचाव के लिए सुरक्षा के सभी एहतियाती उपायों का पालन किया जाएगा। टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों वैक्सीन लगी होना आवश्यक है या धावकों को अपनी आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। आयोजक दौड़ की शुरुआत करने वाले लोगों (बिगिनर्स) को मैराथन के दिन की तैयारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे और फिटनेस से संबंधी सुझाव भी देंगे।

संबंधित पोस्ट

महाविकास आघाडी के महाराष्ट्र बंद का ठाणे शहर व जिले में मिला जुला असर 

Aman Samachar

सिडको द्वारा पनवेल मनपा को प्रदान की जाने वाली नागरिक सेवाओं को दो माह में हस्तांतरित करने का निर्देश

Aman Samachar

फिनोलेक्स केबल्स ने क्रीज फ्री आयरन रेंज लॉन्च के साथ घरेलू उपकरणों के बाजार में रखा कदम 

Aman Samachar

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स ने पेश किया टॉर्क रिफ्रेश हेयर रिमूवल क्रीम के तहत अपना नवीनतम उत्पाद 

Aman Samachar

मेडिका की ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ कैंसर रोगियों को देगा एक नया जीवन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!