Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 शिव संपर्क अभियान के तहत मनपा चुनाव की तैयारी शुरू 

 भिवंडी [ एम हुसेन ] मनपा आम चुनाव 2022 को लेकर शिवसेना ने तैयारी शुरू कर दिया है ।जिसके लिए शिव संपर्क अभियान के अंतर्गत ठाणे जिला ग्रामीण प्रमुख प्रकाश पाटील द्वारा पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया गया है।
                  जिसमें श्याम पाटील को महानगर प्रमुख,महेंद्र कुंभारे को भिवंडी शहर सचिव,दिलीप नाइक को भिवंडी पूर्व विधानसभा संगठक,गोकुल कदम को पूर्व विधानसभा का सचिव,दिलीप कुंडलेकर को पश्चिम विधानसभा का सचिव नियुक्त किया  गया है ।इसी प्रकार  मनोज गगे,सुरेश कारेकर,श्रीनाथ पाटील,राहुल चौधरी,संजय क़ाबूकर, राम शिगवण,मनोज पाटील,राकेश मोरे को उप शहर प्रमुख एवं कोमल पाटील को महिला अघाड़ी विधानसभा पूर्व का संगठक नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर प्रकाश पाटील ने कहा कि भाईचारा बनाए रखें और किसी भी आपदा के दौरान संयम से काम करते हुए समाज की सेवा में अपना अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि कोई भी शिवसैनिक समाज के प्रति समर्पित नहीं है तो उसके लिए रास्ता साफ है। नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है तो सेवा भाव अपने अंदर रखकर, भेदभाव, प्रांत वाद एवं भाषावाद दूर रखकर केवल मानवता की सेवा एवं महाराष्ट्र के प्रगति के लिए काम करना होगा ।
     ठाणे जिला ग्रामीण शिवसेना प्रमुख प्रकाश पाटील एवं भिवंडी शहर प्रमुख सुभाष माने के नेतृत्व में अजय नगर स्थित शिवसेना शाखा मुख्यालय में शिव संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें प्रकाश पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं महा विकास आघाडी सरकार की प्रशंसा सुप्रीम कोर्ट ने किया है, जो शिवसैनिकों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने अपने धैर्य,संयम तथा साहस का परिचय दिया है जिसकी तारीफ पूरे हिंदुस्तान में की जा रही है। विरोधी पार्टी जिस तरीके से कोरोना काल के दौरान सरकार के समक्ष रोड़े डाल रही थी, ऐसे समय पर महामारी के दौरान मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर पलट वार न करते हुए केवल अपना ध्यान कोरोना महामारी से कैसे बचा जाए एवं महाराष्ट्र किस तरह से सुरक्षित रहे उस पर ध्यान एकत्रित करते हुए अपनी इस संघर्ष को जीत पाने में पूर्ण रूप से सफल हुए हैं ।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में जरूरतमंद नागरिकों को छत्री वितरण  

Aman Samachar

पर्यावरण जागरूकता के लिए शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

विधायक निधि से मनपा को मिली दो एम्बुलेंस का लोकार्पण 

Aman Samachar

 सिविल 20 इंडिया के रूप में ₹50 करोड़ की मानवीय परियोजना की श्री माता अमृतानंदमयी ने घोषणा की 

Aman Samachar

कांग्रेस दामन छोड़ शोएब खान गुड्डू बने भिवंडी शहर राकांपा अध्यक्ष 

Aman Samachar

अलग अलग घटनाओं में तैरने गए तीन लड़कों समेत चार लोगों की मौत से आज का दिन काला रविवार बन गया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!