Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ईज सुधार में दूसरा स्थान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों हेतु निर्धारित सुधारों को अपनाने के लिए ईज सुधार सूचकांक में वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही हेतु दूसरा स्थान प्रदान किया गया है.

     यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सुविधा के लिए विभिन्न डिजिटल और डिजिटल रूप से सहायता प्राप्त यात्राओं को सक्षम करने, डिजिटल सक्षमता के साथ उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने, व्यक्तिगत पेशकशों के लिए विश्लेषणात्मक क्षमताओं का लाभ उठाने एवं लोगों का विकास एवं मानव संसाधन परिचालन में सुधार से संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन कर रहा है.

     पीएसबी के कार्यनिष्पादन को ईज 6.0 के तहत 4 विषयों पर मापा जाता है, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को “लोगों का विकास करना और मानव संसाधन परिचालन में सुधार” विषय के तहत सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है और “डिजिटल सक्षमता के साथ ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता प्रदान करना” विषय के तहत द्वितीय रनर अप घोषित किया गया है.”

    संवर्धित पहुंच और सेवा उत्कृष्टता (ईज) पीएसबी सुधार एजेंडा के हिस्से के रूप में डीएफएस (भारत सरकार) द्वारा एक पहल है और वर्तमान में यह छठे पुनरावृत्ति के तहत है जो “आधुनिक क्षमताओं द्वारा सक्षम ग्राहक-अनुकूल बैंकिंग” पर केंद्रित है.

संबंधित पोस्ट

शरद पवार के घर पर हुए हमले के विरोध में भिवंडी राकांपा ‌का‌ जबर्दस्त प्रदर्शन

Aman Samachar

भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोल नाके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ 

Aman Samachar

बहुत जल्द होगी भोजपुरी फ़िल्म नमक इश्क़ की शूटिंग

Aman Samachar

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 18 हजार रुपये सनुग्रह अनुदान घोषित ,अक्टूबर माह का वेतन 20 अक्टूबर से पहले

Aman Samachar

ठाणे मनपा ने पानी बिल बकायादारों के 2606 जलापूर्ति कनेक्शन काटे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!