Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्र कल्याण पार्टी ने मोहन अल्टिज़ा में फ्लैट नहीं खरीदने की नागरिकों से की अपील, मनपा से बिजली और पानी काटने का भी निवेदन 

कल्याण [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कल्याण की राजनीतिक पार्टी राष्ट्र कल्याण पार्टी (राकपा) ने नागरिकों से अपील की है कि मोहन अल्टिज़ा में फ्लैट नहीं खरीदें,राकपा ने कल्याण डोम्बिवली महापालिका (कडोमपा) प्रशासन से भी निवेदन किया है कि मोहन अल्टिज़ा का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दें, मोहन अल्टिज़ा एक अवैध इमारत साबित हो गयी है, मनपा ने एक बार रेगुलाइज प्लान खारिज कर दिया है और मामला हाई कोर्ट में पहुंच गया हैं जिससे उक्त बिल्डिंग में फ्लैट खरीदारों का मेहनत का पैसा डूब सकता हैं।
           कल्याण पश्चिम स्थित  हेलीपैड वाली बिल्डिंग के नाम से मशहूर (अब बदनाम) मोहन अल्टिज़ा कल्याण (पश्चिम) में गन्धारे गांव में 11 लाख वर्ग फुट में विकसित की गई है, इस प्रोजेक्ट में 28-28 मंजिल की तीन इमारतें हैं। इसमें कुल 350 फ्लैट्स हैं, इसे मे. लाइफ स्पेसेस एलएलपी (मोहन ग्रुप) के चेयरमैन जितेंद्र लालचंदानी ने विकसित किया है।
        गौरतलब हो कि राकपा के महासचिव राहुल काटकर ने कडोमपा आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, संयुक्त जिला निबंधक वर्ग-1 और मुख्य अभियंता, महाराष्ट्र राज्य विद्युत महामण्डल को पत्र लिखकर ये मांगें की हैं कि मोहन अल्टिजा में नागरिक फ्लैट नहीं खरीदें,  पत्र के अनुसार राहुल काटकर को सोशल मीडिया के जरिये मालूम पड़ा कि मोहन अल्टिज़ा पूरी तरह अवैध इमारत है। भवन निर्माता ने राज्य सरकार और फ्लैट धारकों के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है, कडोमपा अधिकारियों ने तो रिश्वत (तकरीबन 200 करोड़ रुपये) खाकर इमारत को बनने देने की मूक इजाजत दे रखी थी,कडोमपा अधिकारी नींद में  तो हैं नहीं जो इतनी बड़ी इमारत खड़ी हो गयी और उन्हें दिखी ही नहीं,  इस मामले में समाजसेवक बिल्डर  महेश लालचंदानी ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटीशन दायर कर इमारत को तोड़ने और जितेंद्र लालचंदानी एवं उनके भागीदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है, महेश लालचंदानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट को इमारत के अवैध होने के सभी दस्तावेज भी दिए हैं।
          राष्ट्र कल्याण पार्टी ने पत्र लिखकर मांग की है कि मोहन अल्टिज़ा इमारत के सामने महापालिका प्रशासन को होर्डिंग लगाकर जनता को सूचित करना चाहिए कि यह बिल्डिंग अवैध है और इसमें फ्लैट न खरीदें। चूँकि यह साबित हो गया है कि मोहन अल्टिज़ा इमारत में लांखों वर्ग फुट  अवैध  निर्माण है इस लिए केडीएमसी को उक्त इमारत का बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट देना चाहिए, साथ ही  संयुक्त जिला निबंधक से निवेदन किया है कि मोहन अल्टिज़ा का रजिस्ट्रेशन भी न करें।
       राष्ट्र कल्याण पार्टी के अध्यक्ष शैलेश तिवारी का कहना है कि उनकी पार्टी जनता का भला चाहती है, जनता को आगाह करना चाहती है कि मोहन अल्टिज़ा इमारत अवैध है और उसमें फ्लैट नहीं खरीदें, अपने खून-पसीने की कमाई को वैध इमारत में निवेश करें, उक्त बिल्डिंग पर भविष्य में बड़ी कार्रवाई हो सकती है, इसलिए खरीदार सावधान रहें।
        राहुल काटकर कहते हैं कि उनकी पार्टी के सदस्य मोहन अल्टिज़ा के सामने खड़े होकर जनता को बताएँगे कि यह इमारत अवैध है। जनता से निवेदन करेंगे कि इस बिल्डिंग में फ्लैट नहीं खरीदें, हम समस्त प्रशासन से भी निवेदन कर चुके हैं कि मोहन अल्टिज़ा और जितेंद्र लालचंदानी पर कार्रवाई करें वरना हमारी पार्टी के किसी भी एक्शन का जिम्मेदारी कडोमपा आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, संयुक्त जिला निबंधक और मुख्य अभियंता, महाराष्ट्र राज्य विद्युत महामण्डल ही होंगे।

संबंधित पोस्ट

व्यापारी संगठनों से चर्चा के बाद ही मनपा प्रशासन दुकानों के बारे में निर्णय ले – मनोहर डुंबरे

Aman Samachar

इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने आन्दोलन कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का किया निषेध

Aman Samachar

बिक्री के लिए लाए गए 65 बकरों की मौत

Aman Samachar

10 हजार रूपये रिश्वत लेते मनपा लिपिक गिरफ्तार 

Aman Samachar

,नानी बाई रो मायरो , दस वर्षीय लाडली यति किशोरी का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन ठाणे में 

Aman Samachar
error: Content is protected !!