Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में रेमडेसिविर समन्वय व संनियंत्रण पथक व चौबीस घंटे कार्यरत रहने वाला जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित 

ठाणे [ युनिस खान ] जिले में कोरोना संक्रमण काल में दवाओं की  कमी की शिकायत के बाद रेमडेसिविर समन्वयवा संनियंत्रण पथक का गठन किया गया है।    जिलाधिकारी व जिला दंडाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं।  जिले में कोविड 19 को नियंत्रित करने व उसके फैलाव को रोकने के लिए सक्षम प्राधिकारी के रूप में घोषित किया है। जिला स्तर पर रेमडेसीविर की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए जिला स्तर पर रेमडेसिविर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

                  भारत सरकार के औषधि नियंत्रक ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के कोरोना वायरस के उपचार के लिए उपयोग की अनुमति दी है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है है कि कोविड 19 के मरीज के उपचार के लिए उपयोग किये जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ते मरीजों की संख्या के अनुसार कम होने से कालाबजारी कर अधिक कीमत वसूल करने वाले कुछ घटक दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखते हुए रेमड़ेसिविर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में रेमडेसिविर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। 24 घंटे कार्यरत रहने वाले अधिकारी ,कर्मचारी नियुक्त किये गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के 022  25301740 ,25381886  टोल फ्री क्रमांक 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।  रेमडेसिविर समन्वय व संनियंत्रण पथक के उप जिलाधिकारी बालासाहेब वाकचौरे , तहसीलदार आर वी तवटे का संपर्क क्रमांक -8369413727,सहायक आयुक्त अन्न व औषधि  प्रशासन विभाग,एम आर पाटील, संपर्क क्रमांक- 8788233894 , औषधि  निरीक्षक, अन्न व औषध प्रशासन विभाग, प्राची चव्हाण संपर्क क्रमांक-9820592112 है। कोरोना काल में दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम , भादवि ,औषधि व सौदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत   कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दी है। 

संबंधित पोस्ट

ग्रीनसेल मोबिलिटी, पर्यावरण, सुरक्षा, ऊर्जा व क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए संचालित करती है सबसे बढ़िया स्टैंडर्ड्स

Aman Samachar

भाजपा की गुटबाजी के चलते प्रदेश सचिव दयानंद चोरघे ने दिया सदस्यता से त्यागपत्र 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी का मुहूर्त के साथ शूटिंग प्रारंभ

Aman Samachar

अधिक शुल्क वसूलने वाली निजी कोविड अस्पतालों के खिलाफ महापौर की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

जनभागीदारी से स्वच्छता बढ़ाने के लिए मनपा ने की प्रतियोगिता की घोषणा

Aman Samachar

 महाविकास आघाडी सरकार के विरोध में भाजपा ओबीसी आघाडी का आक्रोश मोर्चा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!