Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अभिनेता ध्रुव वर्मा की फिल्म “नो मीन्स नो” रिलीज होने की तैयारी में

मुंबई , लॉकडाउन के बाद अब एक बार सिनेमा में तेजी आ चुकी है जहां इन दिनों नए चेहरों का दौर चल रहा है. ऐसे में अब अभिनेता ध्रुव वर्मा की फिल्म “नो मीन्स नो” रिलीज होने वाली है. ध्रुव इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं वहीं एक्टर इसके लिए बेहद उत्साहित भी हैं. बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े स्टार इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं. ध्रुव वर्मा की ये फिल्म 22 मार्च 2021 को रिलीज होनी है. जिसके पहले ही फिल्म का जलवा भारत और पोलैंड में खूब देखने को मिल रहा है. जहां हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को बेस्ट ट्रेलर अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है.
            फिल्म “नो मीन्स नो” का उदेश्य भारत और पोलैंड के बीच के रिश्तों को और गहरा करना है. जिस तरह राज कपूर ने 1970 में रूस में फिल्म मेरा नाम जोकर जरिए भारत और सोवियत रूस की संस्कृति का आदान- प्रदान किया था. उसी तरह फ़िल्म डायरेक्टर विकाश वर्मा की ये फिल्म भी एक अलग अंदाज में दोनों देशों के रिश्तों को और खूबसूरत बनाएगी.
             फिल्‍म ‘नो मीन्‍स नो’ में संगीत हरि‍हरन ने दिया है.वही संगीत का निर्माण अक्षय हरिहरन ने किया हैं. बात करें  फिल्म के स्टार कास्ट की तो ध्रुव वर्मा के अलावा गुलशन ग्रोवर, शरद  कपूर, दीपराज राणा , मिलिंद  जोशी , कैट  क्रिस्टियन , नाज़िआ  हुसैन ,एना  डोर और एना  गुज़िक , नतालिया  बक और बहुत से कलाकार नजर आएंगे। आपको बता दे कि फिल्म ‘नो मीन्‍स नो’ का टीजर बीते दिनों जारी हो चुका है. जिसको फ़िल्म से लेकर कई हस्तियों जैसे कि प्रीति जिंटा, संजय दत्त, सुनील शेट्टी , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,  कनाडा में भारतीय राजदूत अजय बिसरिया, ने ट्वीट करके इस फिर के टीज़र को खूब सराहा हैं . साथ ही आपको बता दे कि यह एक  एक्‍शन-थ्रिलर  फिल्‍म है, जो संभवत: 22 मार्च 2021 को रिलीज होगी.
            फिल्‍म हिंदी, इंग्लिस और पोलिस में रिलीज होगी. इसके लिए तैयारियां भी चल रही हैं. फिल्‍म के टीजर में ध्रुव वर्मा का शानदार एक्‍शन अवतार दिखा है. इसमें उनकी अदाकारी को देखकर सभी आश्‍चर्यचकित हैं. उनके इस फिल्‍म के टीजर को फिल्‍म क्रिटिक्‍स की ओर से भी सराहना मिली है. वही इंग्लैंड के बड़े न्यूज़ पेपर लंदन पोस्ट ने फ़िल्म की तुलना  बांड सीरीज की फ़िल्म नो टाइम टू डाई से की हैं . इसके बाद ध्रुव वर्मा ने अपनी अगली फिल्‍म ‘द गुड महाराजा’ के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह फिल्‍म दूसरे विश्‍व युद्ध की एक सच्‍ची कहानी पर आधारित हैं.

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ने मनपा स्वास्थ्य विभाग को 10 लाख रुपए की औषधि की मदद दी

Aman Samachar

शहर की सफाई, पार्क की मरम्मत व सड़कों पर पड़े रैबिट व कचरे को तत्काल हटाने के आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 22 वें वर्धापनदिवस के उपलक्ष्य में शहर के प्रत्येक क्षेत्र में होगी शाखा

Aman Samachar

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

Aman Samachar

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ पुलिस में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!