Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कंज्यूमर एप्लायंस प्रोडक्ट्स रेंज में “मेक इन इंडिया” तैयार करने के लिए डिक्सन टेक्‍नोलॉजीज के साथ समझौता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आईटी व तकनीकी समाधान देने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी, एसर ग्रुप ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कदम रखने की घोषणा की है। कंपनी ने बेंगलुरू में एक धमाकेदार लॉन्च कार्यक्रम में अपना एसरप्योर ब्राण्ड लॉन्च किया। अनूठे तथा अत्याधुनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लांयसेस में उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला पेशकर एसरप्योर इंडिया इस इंडस्ट्री में बदलाव लाना चाहता है।
        ये सभी उत्पाद भारतीय ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। लॉन्च के मौके पर एसर ग्रुप में पैन-एशिया पैसिफिक ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट श्री एंड्रयू होउ; श्री हरीश कोहली, एसर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, सुधीर गोयल, चीफ बिजनेस ऑफिसर, एसर इंडिया; स्टेनली काओ, प्रेसिडेंट , एसरप्योर इंक.; वासुदेव. जी, एसरप्योर इंडिया के डायरेक्टर, और डिक्सन टेक्‍नोलॉजीज के को-फाउंडर और एक्जीक्यूटिव चेयरमैन, सुनील वाचानी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभ बढ़ाई।
      एसरप्योर इंडिया, कंज्यूमर एप्लायंसेस उत्पादों की एक संपूर्ण श्रृंखला लेकर आया है। हरेक एप्लायंस को रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए बड़ी ही सटीकता के साथ तैयार किया गया है। ‘विशुद्ध दूरदर्शिता’ के आकर्षण वाले हमारे अत्याधुनिक टीवी से लेकर ‘शुद्ध हवा’ देने वाले उनके अत्याधुनिक एयर प्यूरीफायर ताजगी का एहसास कराते हैं। वहीं एसरप्योर अमृत वॉटर प्यूरीफायर ना केवल हाइड्रेशन देता है, बल्कि ‘शुद्ध पानी’ का भी वादा करता है। जबकि पंखे के साथ उनका उन्नत एयर सुर्कलेटर और उनके वैक्यूम से मिलने वाली शानदार सफाई ‘विशुद्ध आराम’ और ‘विशुद्ध एहसास’ का अनुभव देती है। एसरप्योर इंडिया की अनूठी श्रृंखला, इस बदलते भारतीय बाजार में कंज्यूमर एप्लायंसेस के क्षेत्र में नए मानदंडों का प्रतीक हैं।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के वाशेरे व सोपे गांव में 40 एकड़ जमीन पर बनेगा ठाणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय

Aman Samachar

साइबर सुरक्षा क्षमताओं को सशक्त करने के लिए सिडबी ने सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन प्रेरणा 2.0 – एम्पॉवरहर लॉन्च की

Aman Samachar

लुइस फिलिप की ‘फैशन क्राफ्ट लिमिटेड’ को’ट्रू जीरो वेस्ट गोल्ड सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

खारेगांव रेलवे फ्लाईओवर का पालकमंत्री के हाथो किया गया लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!