Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नागरिकों के लिए प्रयाप्त पानी की व्यवस्था होने तक नए निर्माणों को पानी न दिया जाए – संजय केलकर 

ठाणे [ युनिस खान ] जलापूर्ति के संबंध में ठाणे मनपा ने झूठा हलफनामा देकर नए निर्माणों की उपेक्षा की है। इसलिए शहर में हर जगह पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। विधायक संजय केलकर ने आरोप लगाया है कि अदालत में सुनवाई चल रही है इसलिए खुद को बचाने के लिए मनपा प्रशासन अब नागरिकों की शिकायतों को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा की पानी नहीं तब तक तक नए निर्माण की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
             विधायक संजय केलकर ने पूछा है कि पानी के लिए और कितनी रैलियां करनी हैं क्योंकि ठाणे के सभी हिस्सों में पानी की किल्लत है। उन्होंने मनपा प्रशासन को सलाह दी कि जनता और अदालतों को गुमराह मत करो। नए निर्माण की अनुमति न दें जब तक कि पानी का उचित प्रबंधन न हो।
          विधायक केलकर ने ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पानी की कमी, टैंकर माफिया के अनधिकृत निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली जल योजनाओं के बारे में चर्चा की। दिवा जैसे बड़ी आबादी वाले इलाके के नागरिक कई सालों से पानी की कमी से जूझ रहे हैं और पानी की योजनाएं ठप पड़ी हैं। घोडबंदर क्षेत्र में अपर्याप्त जलापूर्ति से नागरिक परेशान हैं।
          दीवा और घोड़बंदर समेत कई इलाकों में निवासियों को टैंकर से पानी लाने के लिए महीने में लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। विधायक केलकर ने टैंकर माफिया के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि मनपा नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के बजाय टैंकर माफिया को पोषित कर रही है।

संबंधित पोस्ट

झूठे मुकदमे दर्ज करने के बजाय हमें जनरल डायर की तरह हमें गोली मार देनी चाहिए – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

एगॉन लाइफ और सुगम्य फाइनेंस कम आय वाली महिला उद्यमियों को उपलब्ध कराएँगे जीवन बीमा

Aman Samachar

कैलनेस्टर नॉलेज सॉल्यूशंस ने इंजीनियर्स और मैनेजमेंट स्नातकों के लिये लॉन्च किया जॉब रेडीनेस प्रोग्राम 

Aman Samachar

पश्चिम बंगाल में 75 फीसदी कैंसर के मामले तंबाकू की वजह से  

Aman Samachar

एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नन्दलाल शर्मा हिमरत्न पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपने हेडक्वार्टर से झंडी दिखाकर मुंबई साइक्लोथॉन को रवाना किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!