Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

वैश्विक मुद्रण स्‍याही विशेषज्ञ, सीगवर्क ने भारत में अपना संचालन विस्‍तृत किया 

अत्‍याधुनिक उपकरणों वाला नया सम्मिश्रण केंद्र नवीकरणीय सौर ऊर्जा से सुसज्जित ह  

भिवाड़ी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पैकेजिंग अनुप्रयोगों के लिए मुद्रण स्याही और कोटिंग्स के अग्रणी वैश्विक प्रदाताओं में से एक, सीगवर्क ने भारत में सीगवर्क की भिवाड़ी सुविधा में एक नया विलायक-आधारित सम्मिश्रण केंद्र शुरू किया। 3400 वर्गमीटर में फैला हुआ नया सम्मिश्रण केंद्र मौजूदा 100% टॉल्‍यूईन-मुक्त विनिर्माण संयंत्र के अतिरिक्त है, जो इसकी उद्योग में अग्रणी वृद्धि को समर्थन देगा। यह नई सम्मिश्रण सुविधा एक अति-आधुनिक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, एक ऊर्जा-सक्षम वायु संचालन इकाई और संपूर्ण सम्मिश्रण केंद्र के लिए एक सौर ऊर्जा जनरेटर से सुसज्जित है, जो स्‍थायित्‍व के प्रति सीगवर्क की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

      अत्याधुनिक सुविधा में 13,500 मीट्रिक टन से अधिक की व्यापक सम्मिश्रण क्षमता होगी और विलायक-आधारित गोदाम की क्षमता को प्रारंभिक 150 मीट्रिक टन से बढ़ाकर अब 700 मीट्रिक टन कर दिया जाएगा। सीगवर्क समूह ने इस नई सम्मिश्रण सुविधा में 21.22 करोड़ रु. का निवेश किया है। इस सुविधा का उद्घाटन डॉ. निकोलस विडमैन, सीईओ, सीगवर्क ग्रुप, श्री आशीष प्रधान, अध्यक्ष, सीगवर्क एशिया और श्री रामकृष्ण कारंत, सीईओ, सीगवर्क भारत क्षेत्र द्वारा वर्चुअल तौर पर किया गया।

     श्री आशीष प्रधान, अध्यक्ष, सीगवर्क एशिया ने कहा, ‘’हमारी उत्पादन तक्‍नॉलॉजी में सीगवर्क के क्रांतिकारी नवाचारों और विकासों ने हमें उद्योग में अग्रणी बना दिया है। एशिया में पैकेजिंग स्याही उद्योग में पिछले 2 वर्षों के दौरान 10% से अधिक की वृद्धि हुई है और फ्लैक्‍सपैक व्यवसाय में अनुपात से अधिक की वृद्धि हुई है, जिसने भारत क्षेत्र में अपनी विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करने के लिए हमारे आत्‍म-विश्‍वास को बढ़ावा दिया। पिछले एक साल में, हमने बहुत सारी ग्राहक-सर्वप्रथम पेशकशों का निर्माण किया है और वर्ष 2022 में हम इससे शानदार लाभ प्राप्‍त करने का इरादा रखते हैं, इस सम्मिश्रण केंद्र से शुरुआत करते हुए, जो समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के हमारे प्रयास को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से सौर नवीकरणीय ऊर्जा पर चलता है। गुणवत्ता, डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवाओं के माध्यम से सीगवर्क निरंतर ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करेगा जो हमारे हितधारकों के लिए अत्यधिक मूल्यवान साबित होगा।‘’

        इस विस्‍तार के बारे में श्री रामकृष्ण कारंत, सीईओ, सीगवर्क भारत ने कहा’सीगवर्क हमेशा ग्राहकों को सुरक्षित प्रिंटिंग स्याही और कोटिंग समाधान प्रदान करने के लिए समर्पित रहा है। अत्याधुनिक सम्मिश्रण केंद्र को शामिल करने के साथ-साथ वर्तमान क्षमता विस्तार का यह कदम नवाचार को जीवित रखने और अपने ग्राहकों को संतुष्ट रखने के हमारे वायदे की पुष्टि करता है। अब हमारे पास भारत क्षेत्र में अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सम्मिश्रण क्षमता है। दशकों के ग्राहक संबंधों के परिणामस्वरूप भारतीय बाजार में हमारी सहक्रियात्मक वृद्धि हुई है। नया केंद्र नए उत्पादों, क्षमताओं और नवाचारों को लाने के हमारे प्रयासों को बढ़ाएगा।‘’

स्‍थायित्‍व तथा सुरक्षा उपाय: 

301 kWp की अपनी इंस्‍टॉल्‍ड क्षमता के साथ छत पर लगे सोलर पैनलों के ज़रिए, यह संयंत्र पूरी तरह से स्‍थायी ऊर्जा पर चलता है। इस संयंत्र में आगजनी से सुरक्षा के लिए एक स्‍वचालित प्रक्रिया है, जिसमें आग का पता लगाने के लिए स्‍वचालित रूप से संबोधित की जा सकने वाली अग्नि तथा धुआं उपलंभन प्रणाली (डिटेक्‍शन सिस्‍टम) और अग्निशमन के लिए डिस्‍पेंसिंग स्‍टेशंस पर फायर वॉल्‍स तथा फोम स्प्रिंक्‍लर्स हैं। संयंत्र के चारों ओर नलिका प्रणाली है, जिसमें वॉटर मॉनिटर तथा होज़ रील्‍स भी शामिल हैं।

 सीगवर्क के बारे में 

सीगवर्क, छठी पीढ़ी की पारिवारिक स्वामित्व वाली एक कंपनी, पैकेजिंग, लेबल और कैटलॉग के लिए प्रिंटिंग स्याही और व्यक्तिगत समाधानों के अग्रणी अन्‍तर्राष्‍ट्रीय निर्माताओं में से एक है। 180 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, कंपनी को कई मुद्रण प्रक्रियाओं में ठोस विशेषज्ञता और ज्ञान हासिल है। एक वैश्विक विनिर्माण और सेवा नेटवर्क ग्राहकों के लिए लगातार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तथा सेवायें सुनिश्चित करता है। कंपनी की मान्‍यता “इंक, हार्ट एंड सोल” को ध्यान में रखते हुए,  सीगवर्क अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ दीर्घकालिक सहयोग की आशा करता है। दुनिया भर के 30 से अधिक देशों में मौज़ूद अपने संगठनों में सीगवर्क लगभग 5,000 लोगों को रोज़ग़ार दिए हुए है और इसका मुख्यालय कोलोन के पास सीगबर्ग में है। सीगवर्क पर अधिक जानकारी www.siegwerk.comपर प्राप्‍त की जा सकती है 

संबंधित पोस्ट

ठाणे शहर कांग्रेस 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य देकर शुरू किया सदस्यता अभियान 

Aman Samachar

मेडिका ने किया एक सफलता पूर्वक रोबोटिक सर्जरी ,एक जटिल चिकित्सा इतिहास वाली गाईनी मरीज़ पर 

Aman Samachar

मुंब्रा में नाला सफाई पर, कांग्रेस ने खोली मनपा के दावों की पोल

Aman Samachar

जयनाथ बी.  यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न

Aman Samachar

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

Admin

इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा होने तक ज़मीन के मालिक को टीडीआर न दें – प्रताप सरनाइक

Aman Samachar
error: Content is protected !!