Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दस हजार रूपये विद्यावेतन वृद्धि होने पर निवासी डाक्टरों ने महापौर का किया अभिनन्दन 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के राजीव गांधी वैद्यकीय महाविद्यालय के निवासी डाक्टरों का विद्यावेतन बढ़ाने की मांग पूरी होने पर डाक्टरों ने महापौर नरेश म्हस्के का आभार व्यक्त किया है। डाक्टरों की मांग के बारे में महापौर म्हस्के ने प्रशासन के साथ बैठक में शासन निर्णय के अनुसार विद्यावेतन बढ़ाने का निर्देश दिया था। मांग पूरी होने पर आज डाक्टरों ने महापौर से मिलकर आभार व्यक्त किया है।

              कोरोना काल में मनपा संचालित राजीव गांधी वैद्यकीय महाविद्यालय के निवासी डाक्टरों ने अपनी जान की परवाह न कर सेवा दे रहे थे। उक्त निवासी डाक्टर विद्यावेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रशासन से प्रयास कर रहे थे। लेकिन मांग पूरी न होने पर सभी निवासी डाक्टर हड़ताल पर जाने की तैयारी में जुटे थे।  कोरोना काल में डाक्टरों के हड़ताल करने से समस्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए महापौर म्हस्के ने तत्काल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाया।  बैठक में निवासी डाक्टरों के विद्यावेतन में शासन निर्णय के अनुसार 10 हजार रूपये मासिक वृद्धि करने व एरियर्स देने का निर्देश देते हुए महापौर म्हस्के हास्टल की मरम्मत व सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। मनपा प्रशासन ने शासन निर्णय के अनुसार 10 हजार रूपये विद्यावेतन में वृद्धि कर दी है।  इसके साथ ही अन्य मांगों पर प्रशासन स्तर पर कार्यवाही शुरू है। विद्यावेतन में 10 हजार रूपये मासिक वृद्धि किये जाने पर निवासी डाक्टरों ने महापौर म्हस्के से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

दिवा खाड़ी में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई,  लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट 

Aman Samachar

महिला उत्पीड़, घोटाले, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे क्या- डा जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

पश्चिम बंगाल में 75 फीसदी कैंसर के मामले तंबाकू की वजह से  

Aman Samachar

तीन सदस्यीय पैनल पद्धति से चुनाव कराने के लिए मनपा को नए सिरे से तैयारी करने का काम बढ़ा

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

Aman Samachar
error: Content is protected !!