Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

टायर फटने से एचपी गैस का टैंकर अटगांव के निकट रेल पटरी पर जा गिरा , जिला प्रशासन की सतर्कता से बाद हादसा टला 

ठाणे [ युनिस खान ] गैस भरने जा रहा एच पी कंपनी का टैंकर अनियंत्रित होकर डीवायडर तोड़ते हुए अटगांव के निकट रेल पटरी पर जा गिरा।  इस घटना से मारते 20 मिनट पहले लोकल ट्रेन गुजरी थी जिससे बड़ा हादसा होते टल गया है।  ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर व निवासी उप जिलाधिकारी शिवाजी पाटील को घटना के जानकारी मिलते ही तत्काल रेल पटरी से गैस टैंकर हटवा दिया जिसे अनर्थ टल गया।

                 एचपी कंपनी का खाली गैस टैंकर नवी मुंबई तुर्भे जा रहा था। मुंबई आगरा रोड पर अटगांव के निकट टैंकर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर रेल पटरी पर जाकर गिरा।  सोमवार शाम करीब सात हुई घटना से करीब 20 मिनट पहले एक ट्रेन गुजारी थी।  घटना के बाद दोनों लेन से ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया।  दोनों तरफ फंसे यात्रियों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई गयी . जिलाधिकारी नार्वेकर व निवासी उपजिलाधिकारी पाटील ने तत्काल आपदा प्रबंधन टीम को निर्देश देकर टैंकर को देर रात पटरी से हटवा दिया।  जिस्स्से ट्रेनों का आवागमन सुचारू करने में रेलवे को मदद मिली।  रेल प्रशासन ने जिलाधिकारी नार्वेकर , निवासी उपजिलाधिकारी पाटील और उनकी टीम का अभिनन्दन किया है।

संबंधित पोस्ट

क्लीन एंड नीट मुंब्रा कौसा अभियान की मरजिया पठान ने की शुरुआत 

Aman Samachar

उपवन तालाब के गंगाघाट पर काशी से आये पंडितों ने की गंगाआरती 

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी छात्रावास, आश्रम स्कूल आज से बंद- जिलाधिकारी 

Aman Samachar

राज्य विद्युत नियामक आयोग की दरों के अनुसार ही टोरेंट बिजली बिल 

Aman Samachar

प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 परसेंट डिस्काउंट स्कीम 30 जून तक बढ़ी

Aman Samachar

शुक्रवार को शहर के कई इलाके की जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!