Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीणों ने फ़ौजी का किया भव्य स्वागत

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) विश्वनाथ गंज – मान्धाता नगर पंचायत क्षेत्र के अहिना वार्ड में ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार घर लौटे फ़ौजी का परिजनों सहित ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। नई दिल्ली के राजपुताना राइफल से ट्रेनिंग प्राप्त कर राजशेखर सिंह पुत्र रणजीत बहादुर सिंह ग्राम अहिना मान्धाता जब अपने घर पहुँचे तो क्षेत्र के सम्मानित लोग बधाई देने पहुंचने लगे।
        राजशेखर सिंह अपनी हाई स्कूल की परीक्षा शान्ति देवी इंटर कालेज से पूरी करके इंटर की पढ़ाई तिलक इंटर कालेज से किया। तिलक इंटर कालेज से ही एनसीसी का सी सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय सिसवा मदारी प्रयागराज से पूरी किया। राजशेखर सिंह के पिता रणजीत सिंह एक किसान है। राजशेखर सिंह की एक बहन रितिका सिंह है। राजशेखर सिंह अपने तीसरे प्रयास में अपने फ़ौजी बनने का सपना पूरा किया जिसका श्रेय अपने पिता रणजीत सिंह तथा माता रेखा सिंह एवं चन्दन फ़ौजी को दिया है। फ़ौजी बनकर राजशेखर सिंह देश की सेवा करना चाहते हैं। रिटायर्ड होने के बाद राजशेखर सीआरपीएफ या उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर देश एवं जनता की सेवा करना चाहते हैं। राजशेखर सिंह ने अपने सम्मान के दौरान अपनी टोपी उतार कर जब अपनी माँ रेखा सिंह को समर्पित किया तो मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। राजशेखर सिंह को बधाई देने वाले में हिन्द मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, अतुल सिंह, चन्दन फ़ौजी, शांति देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय पटेल, राजेंद्र पटेल, विजयी सिंह, शरद सिंह आदि लोग रहे।

संबंधित पोस्ट

ठाणे सेंट्रल जेल में मना रक्षा बंधन का त्योहार

Aman Samachar

सिडबी द्वारा अपने स्थापना दिवस पर संपूर्ण रूप से डिजीटलीकृत क्रेडिट परिचालन की घोषणा  

Aman Samachar

शिक्षा क्षेत्र में क्रन्तिकारी कार्य करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद को आईआईटी समेत उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना का श्रेय

Aman Samachar

मुंब्रा से भिवंडी के लिए मनपा परिवहन सेवा की दो एसी बसें शूरू 

Aman Samachar

जश्न-ए-बहुगुणा का मुंबई के रंगशारदा में 21 मई को आयोजन

Aman Samachar

नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉर्पोरेशन के चीफ फाइनैंस ऑफीसर का दीपक एल. काकू ने किया पदभार ग्रहण

Aman Samachar
error: Content is protected !!