Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

डालमिया भारत लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष व तिमाही के लिए समेकित वित्तीय परिणामों का किया एलान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डालमिया भारत लिमिटेड (BSE Code: 542216, NSE:: DALBHARAT), एक अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी ने 31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष व तिमाही के लिए समेकित वित्तीय परिणामों का एलान किया है। बीते साल के प्रदर्शन पर टिप्पड़ी करते हुए डालमिया भारत लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री पुनीत डालमिया ने कहा `एक वैश्विक प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्था बनने के लक्ष्य के साथ हमने साल भर में कई परिवरत्न के उपाय अपनाए हैं जिनमें औपचारिक पूंजी आवंटन का फ्रेमवर्क तैयार करने, अपनी वृद्धि के लक्ष्य को 110-130 मिलियन टन तक ले जाने, पांच बड़े नामों की आतंरिक व वैधानिक आडिटर के रुप मे नियुक्ति से लेकर एक औपचारिक रिस्क मैनेजमेंट पालिसी व फ्रेमवर्क तैयार करना हमारी कई अन्य गतिविधियों में शामिल रहा है।‘

       उन्होंने आगे कहा कि साल भर लागत के मोर्चे पर अप्रत्याशित चुनौतियां आईं और मांग में उथल-पुथल बनी रही पर हमने अपने विकास व परिवर्तन की यात्रा में कही बेहतर प्रदर्शन किया है। हम आगे आने वाले अनेकानेक अवसरों को लेकर उत्साहित हैं और कंपनी सतत व्यावसायिक निवेश, मजबूत बैलेंस शीट और  असाधारण रुप से समर्पित टीम के साथ उत्तरोत्तर वृद्धि के रास्ते पर है।

       डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, श्री महेन्द्र सिंघी ने कहा ` लागत पर काबू पाने के सक्रिय उपायों के जरिए हमारी टीम ने मुद्रास्फीति के प्रतिकूल प्रभावों को सफलतापूर्वक कम किया है और उद्योग में वाल्यूम के लिहाज से उत्पादन में वृद्धि के साथ सबसे कम प्रति टन सीमेंट की लागत हासिल की है। हाल में मांग और कीमत में  मजबूत सुधारहमारे परिचालन वाले सभी क्षेत्रों के लिए उत्साहवर्धक रहा है। जहां अभी मार्जिन निरंतर दबाव में बना रहेगा वहीं हम अपनी कास्ट लीडरशिप को बनाए रखने व लाभप्रदता में सतत वृद्धि बनाए रखने के सक्रिय उपाय कर रहे हैं। हम लगातार सही दिशा में चलते हुए मार्च 24 तक 48.5 मिलियन टन की क्षमता को प्राप्त करेंगे।

संबंधित पोस्ट

कोरोना जेएन-वन वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली सतर्क रहे – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

मध्य प्रदेश में एसटी बस दुर्घटना, मृतक यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

Aman Samachar

सीए एग्जाम में श्रेयश शिंदे की शानदार सफलता

Aman Samachar

घोड़बंदर रोड क्षेत्र में बने अग्निशन केंद्र , मार्केट का नए वर्ष में होगा उद्घाटन – नरेश म्हस्के

Aman Samachar

ठाणे पूर्व सैटिस – 2 परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरी होगी – नरेश म्हस्के

Aman Samachar

ऑर्किड – 22 वें वर्ल्ड एडुकेशन सम्मिट में इंटरनेशनल स्कूल को एसटीईएएम शिक्षा में उत्कृष्ट मान्यता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!