Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

निर्माणाधीन दो मंजिली इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत,

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक एक अंर्तगत गायत्रीनगर रामनगर में एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार तेज हवाओं के कारण गिरने की घटना हुई है। जिसके कारण बगल के मकान में सो रहे एक व्यक्ति की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं इसी प्रभाग में 70 से अधिक जगहों पर अब भी अवैध मकान व्  बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कार्य जारी है परंतु  प्रभाग समिति एक में फैले भष्ट्राचार के कारण निर्माणाधीन अवैध इमारतों पर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है,जिसके कारण भूमाफिया व विकासक मनपा के डीपी रोड़ सहित कुंआ पर भी अवैध रुप से कब्जा कर बहुमंजिला इमारतें व मकान बना रहे हैं।
                     प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभाग समिति क्रमांक एक अंर्तगत गायत्रीनगर, रामनगर में दो मंजिला अवैध मकान का निर्माण कार्य जारी  था ।रविवार को दोपहर के समय में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी थी ,इसी तेज हवाओं के कारण रामनगर में बन रही एक अवैध मकान की दीवार धराशायी हो गई जिसके मलबे में दबकर बगल के मकान में सो रहे मजदूर अरविंद  सिंह (49) मूल निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मकान गिरने तथा मजदूर दबें होने की खबर पूरे परिसर में आग की तरह फैल गई ,जिसके कारण देखते देखते पूरे परिसर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । इसी दरम्यान मनपा के आपत्ति व्यवस्थापन विभाग को इसकी जानकारी मिली जिसके कारण घटना स्थल पर अग्निशमन दल तथा आपत्ति व्यवस्थापन विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया तथा  प्रभाग समिति क्रमांक एक के शहर विकास विभाग और आपत्ति व्यवस्थापन विभाग ने निर्माणाधीन अवैध मकान तोड़ने का काम शुरू किया है। इसी प्रभाग में निर्माणाधीन लगभग 70 अवैध इमारतें के विरुद्ध मनपा आयुक्त कब कार्रवाई करेंगे, क्या विकासकों का संरक्षण करने वाले संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी या इसी प्रकार मौत का सिलसिला आगे भी शुरू रहेगा, इस प्रकार का आरोप सामाजिक संघटना व स्थानीय नागरिकों ने लगाया है।

संबंधित पोस्ट

रियल इस्टेट क्षेत्र 2023 में एमएमआर बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता ग्लोबल रिटेल बैंकिंग इनोवेशन अवार्ड, 2023

Aman Samachar

कोरोना से बचने के लिए मनपा ने किया 10 लाख का उच्च टीकाकरण का लक्ष्य पूरा

Aman Samachar

आसान रीपेमेंट और त्वरित सहायता: पर्सनल लोन के प्रमुख लाभ

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021

Aman Samachar

मिस्टर ,मिस एंड मिसेज स्पर्धा में चांदनी राउत ने जीता मिस स्टारलेट महाराष्ट्र फेस आइकॉन का ताज

Aman Samachar
error: Content is protected !!