Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए १० जून तक आवेदन आमंत्रित 

ठाणे [ युनिस खान ]  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, केंद्र सरकार में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए तीन वर्षीय (छह सस्त्रीय) हैंडलूम और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स के पहले सेमेस्टर में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों से आवेदन मंगाए गए हैं। क्षेत्रीय वस्त्रोद्योग विभाग आयुक्त आयुक्त शीतल तेली उगाले ने 10 जून 2022 तक आवेदन करने का आवाहन किया है।
     प्रद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए राज्य से बरगढ़ (ओडिशा) में 13 + 1 और वेंकटगिरी में 2 सीटों के लिए प्रवेश के पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कपड़ा क्षेत्रीय उपायुक्त, नागपुर / सोलापुर / मुंबई / औरंगाबाद के माध्यम से 10 जून, 2022 तक निर्धारित प्रारूप में प्रवेश पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के इच्छुक उम्मीदवार इस संबंध में अपना पूरा आवेदन संबंधित क्षेत्रीय उपायुक्त वस्त्र उद्योग कार्यालय को प्रस्तुत करें।  प्रवेश आवेदन पत्र और अन्य सहायक जानकारी वस्त्र आयुक्तालय के वेबसाईट http.www.dirtexmah.gov.in पर उपलब्ध है।  आवेदन पत्र सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों के कार्यालयों में भी उपलब्ध है। इस आशय की जानकारी आयुक्त तेली-उगाले ने दी है।

संबंधित पोस्ट

शहर के मध्य  इलाके में आठ – दस लोगों को आवारा पागल कुत्ते ने काटा 

Aman Samachar

पेरिस में फाइव स्टार होटल का मालिक बताकर 26 महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

आदित्‍य बिरला फैशन एण्‍ड रिटेल और तरुण तहिलियानी ने मुंबई में 5 वें तस्वा स्टोर का किया भव्य उद्घाटन

Aman Samachar

दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने पर मुंब्रा में दो दिनों से अनशन 

Aman Samachar

मशहूर घुड़सवार और डॉक्टर शाकिर खरबे की सफल सर्जरी

Aman Samachar

ठाणे में पक्षी व प्राणियों के लिए स्मशान भूमि विकसित करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!