Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

महाकालेश्वर कारीडोर को साकार करने वाले मुख्य वास्तु विशारद  कृष्ण मुरारी शर्मा का किया गया सत्कार 

ठाणे , महाराष्ट्र [ अमन न्यूज नेटवर्क ] साक्षात शिव लोक को पृथ्वी पर साकार करने वाले उज्जैन में महाकालेश्वर कारीडोर के मुख्य वास्तु विशारद  कृष्ण मुरारी शर्मा का सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान सत्कार किया गया .इस कारीडोर का गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था . एड बी एल शर्मा ने की अगुई में कार्यक्रम हुआ है .

           उज्जैन के 125 एकड़ भूमि पर बने महाकालेश्वर कोरिडोर की संकल्पना को साकार कर वृन्दावन के लाल व मुख्य वास्तु विशारद कृष्ण मुरारी शर्मा ने पांच वर्षों के अथक परिश्रम के बाद शिव लोक को पृथ्वी पर साकार करने का कार्य पूरा किया .पुराणों और शास्त्रों के अध्यन कर कई से बात कर भगवान शंकर की वास्तविक कथाएँ और लीलाओं को पृथ्वी पर उकेरा है . महाकाल वन में महाकवि कालीदास द्वारा बताये गए स्वरूप का चित्रांकन किया जा रहा है . आर्किटेक्ट कृष्ण मुरारी शर्मा की इस उपलब्धि को सनातन धर्म के लिए मील का पत्थर बताते हुए जय परशुराम सेना के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने उनका सत्कार करते हुए ख़ुशी व्यक्त किया है .
        ओमप्रकाश शर्मा के छोटे अनुज एड बी एल शर्मा के पुत्र स्वर्गीय कौशल शर्मा की स्मृति में वृन्दावन के शेठ मुरलीधर मानसिंहका सेवा सदन में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किय गया जिसमें आचार्य मृदुलकान्त शास्त्री जी ने कथा वाचन किया . इस दौरान प्रतिदिन साधू संतों व गणमान्य लोगों का सत्कार किया गया . आचार्य पंडित सुभाष शर्मा ,बाल मुकुंद मिश्रा ,आनंद शर्मा ,सुशील शर्मा ,आनंद प्रह्लाद शर्मा ,सत्यनारायण शर्मा ,मुरारीलाल शर्मा , मनीष शर्मा ,विश्नाथ जोशी , ओ पी जोशी , कैलाश [ अंकल ] समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया .उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 2022 गौपाष्ट्मी के अवसर पर जय परशुराम सेवा का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर शुरू किया जा रहा है .सदस्यता अभियान की सफलता के लिए भगवान कृष्ण की नगरी में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और कृष्ण नगरी वृन्दावन के सभी धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना की गई .

संबंधित पोस्ट

एक आवारा पागल कुत्ते से एक दिन में 34 लोगों को काटकर मचाया दहशत 

Aman Samachar

गटई कामगार व चर्मकारों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मनपा के सामने दिवाली पर भूखहड़ताल 

Aman Samachar

सेहत व तंदुरुस्ती की कसौटी पर पिछड़ रहे हैं स्कूली बच्चे ,स्पोर्ट्ज़ विलेज के स्वास्थ्य सर्वेक्षण से हुआ खुलासा

Aman Samachar

इस दीवाली होम क्रेडिट इंडिया ने ब्रांड रेजोनेंस बनाने का बीड़ा उठाया

Aman Samachar

 युवकों की पिटाई में घायल बुजुर्ग से मिलकर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया सहयोग का आश्वासन 

Aman Samachar

सूक्ष्म उद्यमों के वित्तपोषण पर सिडबी की तीसरी राष्ट्रीय माइक्रोफाइनेंस कांग्रेस

Aman Samachar
error: Content is protected !!