Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शोषित, पीडित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु प्रशासन कटिबद्ध – वैदेही रानडे

भिवंडी [ युनिस खान ]शोषित, पीडित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाकर जीवन स्तर उठाने के लिए शासन कटिबद्ध है.इस आशय का आश्वासन ठाणे जिला अतिरिक्त जिलाधिकारी वैदेही रानाडे ने दिया है . वे भिवंडी स्थित कणेरी हनुमान टेकडी में देह व्यापार करने वाली बस्ती में श्री साई सेवा संस्था के सहयोग से भिवंडी मनपा द्वारा निर्मित सुलभ शौचालय के भूमीपूजन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रही थीं. उक्त मौके पर उपविभागीय अधिकारी बालासाहेब वाकचौरे,पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण,तहसीलदार अधिक पाटील, मनपा शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड,श्री वज्रेश्वरी योगिनी देवी विश्वस्त संस्थाध्यक्ष राजू पाटील, डाक्टर स्वाती सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे.
             गौरतलब हो कि ठाणे जिला अतिरिक्त जिलाधिकारी वैदेही रानाडे ने कार्यक्रम अवसर पर हनुमान टेकरी में देह व्यवसाय करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशासन महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए कटिबद्ध है. महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए शासन द्वारा रोजगार परक अनेक योजनाएं चलाई जा रही है.महिलाओं को फायदा उठाना चाहिए. श्री साईं सेवा संस्था अध्यक्ष डॉ स्वाति सिंह द्वारा गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया  एवम महिलाओं को राशन वितरण किया गया .

संबंधित पोस्ट

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar

बारिश के जलजमाव से उत्पन्न समस्या के निराकरण की मनपा से मांग 

Aman Samachar

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

रवि सिंह भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र के सचिव नियुक्त

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के मरीजों को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा कटिबद्ध – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

अंबा महोत्सव का आयोजन न कर सीधे ग्राहकों के द्वार आम की आन लाईन विक्री – संजय केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!