Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

विधायक जीतलाल पटेल ने जन समस्या की सुनवाई कर निराकरण का दिया भरोसा

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) भुआलपुर डोमीपुर ग्राम सभा के मजरे पूरेमना गांव के दर्जन भर ग्रामीण समस्याओं के निस्तारण को लेकर पहुंचे विश्वनाथगंज क्षेत्र से विधायक जीतलाल पटेल के पास आए। विधायक ने समस्याओं की सुनवाई करते हुए निराकरण का भरोसा दिया है।
        मोहनगंज – जेठवारा रोड पर पूरेमना गांव में रामचंद्र सिंह के घर से अंतिम छोर शत्रुघ्न सिंह ठाकुर के घर तक बनी जिला पंचायत से सड़क की हालत की शिकायत की गई। जिला पंचायत से उक्त सड़क को पीडब्लूडी विभाग में लाकर पुनः निर्माण कराने के लिए विधायक ने आश्वासन दिया। मोहनगंज- जेठवारा रोड पर नहर के समीप पप्पू सिंह के घर के बगल से पूरेमना गांव में चंद्रपाल सिंह के घर होते हुए वर्मा नगर एक किमी सड़क को भी सर्वे कराकर डामरीकरण कराने का दिया विधायक पटेल ने भरोसा दिया।
         मोहनगंज- जेठवारा रोड पर गहलौत मार्किट से पूरे उसरहा गांव में हेमंत सिंह के घर के पास से होते हुए उसरी में छोटे लाल सिंह के घर तक एक किमी पक्की सड़क का डामरीकरण कराने के लिए सर्वे कराकर स्टीमेट अतिशीघ्र बनवाने की विधायक पटेल ने बात कही है। विधायक से भरोसा पाकर खुशी से गदगद हुए ग्रामीण, विधायक की कार्यशैली को लोगों ने सराहा। पूरे मना गांव से चंद्रपाल सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, शील कुमार सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, अभय कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, जय प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, हरिलाल सिंह, विजय सिंह आदि तमाम लोग थे उपस्थित।
     विधायक जीतलाल पटेल ने समस्या को लेकर आए लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि विश्वनाथगंज विधान सभा में कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। अपने अंतिम सांस तक अपने क्षेत्र की जनता की निस्वार्थ मन से सेवा करता रहूंगा। आप सभी इस तेज गर्मी में दूर दराज से अपनी समस्या से हमको अवगत कराया। हम आपके आभारी हैं और विश्वास दिलाते हैं कि जनता के हित में विकास कार्य जारी रहेगा। विधायक प्रतिनिधि राबिन पटेल ने कहा कि समुचित विकास पर सबका अधिकार – सबका सम्मान हमारी विधान सभा में है और समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा ट्रेन हादसे में रेलवे पुलिस समेत चार की मृत्यु , कई घायल

Aman Samachar

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” किया लॉन्च

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी मुंबई के बोरीवली वेस्ट में 7 एकड़ के क्षेत्र में वाटरफ्रंट रेसिडेंस का करेगी निर्माण 

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने वसूले 1 लाख 74 हजार रूपये दंड

Aman Samachar

टैक्स वसूली न करने अधिकारियों पर आयुक्त ने लगाया दंड

Aman Samachar

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के लिए प्रतिदिन राम जानकी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!