Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण से विकास कार्य में तेजी 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम द्वारा ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण से विकास कार्य में गुणवत्तापूर्ण तेजी देखी जा रही है। खमपुर में औचक निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन पर प्रधान, सेक्रेटरी उपस्थित थे सफाई कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर पंचायत भवन और ग्राम पंचायत के अन्य शासकीय कार्यालयों और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।
           पंचायत भवन का अभिलेख सुव्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने हेतु सचिव व पंचायत सहायक को निर्देशित किया गया। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील स्थिति में पाया गया, साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी थी। केयर टेकर द्वारा बताया गया कि समय समय पर भुगतान हो रहा है। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया की साफ-सफाई के लिए समाग्री समय समय पर उपलब्ध कराते रहे। हैंसी परजी में पंचायत भवन के निरिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश सरोज, पंचायत सहायक ममता पटेल और सफाईकर्मी बृजेश कुमार उपस्थित मिले।
            पंचायत भवन और परिसर की साफ-सफाई संतोष जनक रही, अभिलेख अद्यतन पूर्ण कर सुसज्जित ढंग से रखने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। पंचायत भवन की विद्युत आपूर्ति को ठीक कराने व जियो फाइबर नेट सिस्टम लगवाने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। अन्नपूर्णा भवन माडल शाप का काम अपूर्ण पाया गया। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया की यथाशीघ्र माडल शाप का शटर, फिनिशिंग कार्य, रंगाई-पुताई तीन दिवस के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि आपूर्ति विभाग को हस्तगत कराया जा सके। प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि माडल शाप के निर्माण कार्य में तय समय-सीमा के पहले हो रही देरी में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे।
       ग्राम सभा ढेमा स्थित गोवंश आश्रय स्थल के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्था और रखरखाव ठिक पाया गया। आल इज वेल नजर आया, ग्राम सभा गोपालापुर में एक नाली विवाद को दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सहमति बनाकर सुलझाया गया। सेक्रेटरी को नाली पक्की बनवाने के लिए निर्देशित किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम ग्राम सभा के विकास कार्य को लेकर गंभीर बने हुए हैं। लगातार ग्राम पंचायत का दौरा कर विकास कार्य की गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए हैं जिससे विकास कार्य मे गुणवत्तापूर्ण तेजी देखी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से चलाया गया स्वछता व वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

भाजपा प्रदेश जैन प्रकोष्ठ के सह प्रमुख पद पर राकेश ओसवाल की नियुक्ति

Aman Samachar

टीएमटी बस स्टाप से अतिक्रमण नहीं हटाने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

लॉकडाउन में ठाणे और ऐरोली के छात्रों ने विविध प्रतियोगिताओं में जीते कई पुरस्कार

Aman Samachar

तीन पूर्व नगर सेवकों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री की उपस्थिति में भाजपा में किया प्रवेश , शिवसेना को एक और झटका

Aman Samachar

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!