Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जमील शेख हत्याकांड में नजीब मुल्ला ने आरोपों को किया ख़ारिज 

ठाणे [ युनिस खान ] राबोड़ी में दिन दहाड़े गोली मारकर हुए जामील शेख हत्या काण्ड में आज पूर्व नगर सेवक नजीब मुल्ला से कहा है कि मेरी छवि खराब करने के लिए मेरा नाम जोड़ने का एक नेता के इशारे पर किया जा रहा है। जिसके लिए आज मुझे मिडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखना पड़ा है।

    उन्होंने राकांपा अजीत पवार गुट के जिला अध्यक्ष नजीब मुल्ला ने कहा कि राबोडी में जमील शेख हत्याकाण्ड के बारे में मृतक की पत्नी की ओर मुख्य आरोपी के विडिओ जारी कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की गयी। बंगले बैठा एक नेता के इशारे पर मुझे बदनाम किया गया। इसलिए आज मैं एक विडिओ मुख्य आरोपी ओसामा का सच्चा विडिओ जारी कर रहा हूँ जिसमें सचाई सामने है। मुझे पोस्ट से दो विडिओ पेन ड्राईव में आया था जिसे मैंने जांच के लिए पुलिस को दिया है।  वह कोर्ट में पेश किया गया है और पुलिस जांच कर रही है। जमील शेख मेरा सहयोगी था उसके परिवार के साथ मेरी हमदर्दी है। वह परिवार किसी का मोहरा न बने यही मेरी सलाह है। राजनितिक कारणों से मेरा चरित्र हनन और बदनाम करने की साजिश की जा रही है।  मेरे और मेरे सहयोगी पर लगाये जा राजे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।  मामले की पुलिस जांच की है और आरोपी जेल में हैं। मैं पुलिस की निष्पक्ष जांच के लिए आभार व्यक्त कर रहा हूँ।

संबंधित पोस्ट

पर्यावरण दिवस पर पूरे राज्य में अत्याधुनिक सफाई अभियान शुरू – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

सीसीटीवी में कैद पुलिस अधिकारी की गुंडागर्दी

Aman Samachar

होली जीवन के रंगों का आलिंगन – कमलेश पटेल 

Aman Samachar

भूटान स्टार्टअप शिखर सम्मेलन के विजेताओं ने किया वेबेल-फुजिसॉफ्ट-वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा  

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर सुरक्षा जागरूकता माह की शुरुआत की

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल मे अभिजात मराठी भाषा सप्ताह का आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!