Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा ने पांच दिनों में 73 अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ की कार्रवाई 

ठाणे ( युनिस खान ) मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश और प्रभाग समिति के बीट निरीक्षकों द्वारा किए गए निरीक्षण का पालन करते हुए अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा कार्रवाई शुरू है। 19 से 24 जून तक कुल 73 अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। अनाधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए प्रभाग समितिवार कार्रवाई अब जारी रहेगी।

    मनपा आयुक्त सौरभ राव ने अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक प्रभाग समिति क्षेत्र में सहायक आयुक्त के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया है। इन टीमों को आयुक्त सौरभ राव ने अपने-अपने क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण के संबंध में शिकायतों और मौके पर निरीक्षण के आधार पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की प्रक्रिया तय की गई है।

      विभिन्न शिकायतों जैसे कि ग्राउंड फ्लोर प्लस चार मंजिल, सीआरजेड क्षेत्र में निर्मित स्क्रैप यार्ड, मौजूदा अनधिकृत इमारतों पर अतिरिक्त निर्माण, प्लिंथ, दुकानों में अतिरिक्त निर्माण आदि के आधार पर 19 और 20 जून को ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल 33 अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इसी तरह 21 और 23 जून को की गई कार्रवाई में कुल 30 अनधिकृत निर्माणों पर और आज 24 जून को 10 अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की गई। उपायुक्त (अतिक्रमण विभाग) शंकर पटोले ने बताया कि दिवा में सर्वेक्षण क्रमांक 178, 179, 180 पर दो इमारतों को पूरी तरह से बेदखल कर दिया गया है।

      इस कार्रवाई में उपायुक्त , सभी सहायक आयुक्त, अतिक्रमण और निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस कार्रवाई के लिए पोकलेन, जेसीबी, गैस कटर, ट्रैक्टर ब्रेकर, मानवशक्ति का उपयोग किया गया। पटोले ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई पुलिस और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों के संरक्षण में की गई।

 19 से 24 जून तक अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में नौपाड़ा- कोपरी – 06, वागले – 04 ,लोकमान्य सावरकरनगर – 06 ,वर्तकनगर – 05, मजीवड़ा मनपाड़ा – 13, उथलसर – 03, कलवा – 06, मुंब्रा – 07, दिवा – 23 , कुल – 73 निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

संबंधित पोस्ट

‘रामचरित मानस की अंतर्कथाएं’ का सांसद के हाथो हुआ विमोचन

Aman Samachar

मनसुख हिरेन की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी संशय बरकार  ,  विसरा जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा 

Aman Samachar

नानी बाई रो मायरो फेम सुविख्यात यती किशोरी 12 मार्च को दूसरी बार ठाणे में

Aman Samachar

रोटरी क्लब और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर फंड से मनपा स्कूलों को उपकरण भेंट किया

Aman Samachar

मुख्याध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने पर वीके सिंह किए गए सम्मानित

Aman Samachar

भिवंडी में मेट्रो निर्माण रुकने से परियोजना पूर्ण होने को लेकर उठने लगे सवाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!