Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वास्थ्य निरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सफाई कर्मचारियों को यूनियन ने किया सम्मानित

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा के 9 सफाई कर्मचारियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को लेबर फ्रंट यूनियन अध्यक्ष एडवोकेट किरण चेन्नै व सचिव संतोष चव्हाण ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया है।
     भिवंडी मनपा के स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मी के रुप में कार्यरत 09 सफाई कर्मचारियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक पद की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है। भिवंडी मनपा में संजीव जाधव, लीलाधर जाधव, दीपक धनगर , संतोष जाधव , सूरज गायकवाड , संदीप जाधव , संदीप घाडगे व दो अन्य सफाई कर्मचारी के रुप में कार्यरत है। उक्त सभी ने नौकरी के साथ साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी जिसके कारण स्वास्थ्य निरीक्षक परीक्षा में उन्हें सफलता मिली है। इस परिक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करने पर उनके प्रमोशन का मार्ग खुल गया है । उनकी सफलता पर लेबर फ्रंट यूनियन के पदाधिकारियो ने पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मानित किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

थर्टी फस्ट की रात शराब पीकर वाहन चलाने व उसके सह यात्री को 7 दिन के कारावास की सजा

Aman Samachar

तुर्भे में 2 टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त कर मनपा ने वसूले 50 हजार रूपये

Aman Samachar

25 साल का इंतज़ार खत्म; हजूरी के 19 परिवारों को उनके सही घरों की चाबियां मिलीं

Aman Samachar

ईद व अक्षय तृतीया मिलन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का आवाहन

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ आयुर्वेद और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, आयुष मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर  

Aman Samachar

बारिश से लबालब भरकर बहने लगा नवी मुंबई मनपा का मोरबे जलाशय

Aman Samachar
error: Content is protected !!