Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मुस्लिम समाज और हमारे नवी के शान में गुस्ताखी सहन नहीं – हाजी अराफात शेख 

ठाणे [ युनिस खान ] मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने के लिए हम काम कर रहे है। हम भाजपा नेता के साथ मैं पहले मुसलमान हूँ ,मुस्लिम समाज और हमारे नवी के शान में गुस्ताखी सहन नहीं किया जायेगा। इस आशय की प्रतिक्रिया देते हुए अपने ही पार्टी के विधायक नितेश रहे के बयान की कड़ी निंदा किया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस से मिलकर कर कार्रवाई करने की मांग किया है।

      पिछले दिनों भाजपा विधायक राणे ने मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया था। इसके पहले भी मुहम्मद पैगम्बर के खिलाफ बयान आने पर मुस्लिम समाज की ओर से राज्य में विरोध प्रदर्शन किया गया। मुंब्रा में निजी दौरे पर आये राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी अराफात शेख ने कहा कि मुस्लिम समाज और नबी की शान में गुस्ताखी सहन नहीं की जायेगी। मैं मुसलमानों बीच भाजपा का कार्यक्रम लेकर जाता हूँ उन्हें पार्टी में जोड़ने का कार्य करता हूँ। हमारी पार्टी का विधायक इस तरह बयान देगा तो हम चुप नहीं रह सकता। हमने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दिया है। उनके पिता नारायण राणे भी कहा है कि किसी समाज के खिलाफ ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। इसके बावजूद गणेशोत्सव के बाद हम उपमुख्यमंत्री फडनवीस से मिलकर हमारे नबी ,मस्जिद और समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करूँगा। यदि हमारे नबी और कुरआन की शान में कोई गुस्ताखी करता हैं या सभी मुसलमानों के खिलाफ भावना भड़काने का कार्य करता है तो हम चुप नहीं रह सकते।
         इस समय मुफ़्ती हुजैफा, मौलाना रफीक अजमल खान , हाफिज अब्दुल रब मदनी समेत कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने मुस्लिम समाज को विश्वास दिलाया कि समाज के साथ कोई भी अपमान या अन्याय नहीं होने पायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरब देश में कुरान की आयत पढ़ रहे हैं और मस्जिदों का दौरा कर रहे हैं। हमारी पार्टी का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास तो ऐसे में किसी समाज के खिलाफ बयान के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा अपनी राजनीती के लिए नेता बयान देते हैं लेकिन अपमान जनक बयान नहीं देना चाहिए। यदि कोई ऐसा बयान देता है तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

नवजात बच्चों की श्रवणशक्ति की जांच के लिए मोबाईल यूनिट का उपयोग शुरू करें – राजेश टोपे

Aman Samachar

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

गिरिडीह के अक्षय राज बहुत जल्द दिखेंगे साउथ की तमिल फिल्म ईमेल में

Aman Samachar

परीक्षा पर चर्चा में मुंबई-ठाणे के छात्रों से बड़ी संख्या हिस्सा लेने का आवाहन

Aman Samachar

पीडी यादव अ भा अहीर महासभा, महाराष्ट् प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त

Aman Samachar

ठाणे – बोरीवली शहर की दूरी कम करने के लिए भूमिगत मार्ग के निर्माण की हलचल शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!