Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केंद्र की सुदर्शन भारत परिक्रमा का स्वागत करने के लिए ठाणे व पनवेल के नागरिकों का सम्मान

पनवेल [ युनिस खान ] भारतीय स्वतंत्रता की अमृत वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुदर्शन भारत परिक्रमा का आयोजन किया है। इस परिक्रमा में लगभग 51 एनएसजी गार्डों ने भाग लिया है और इस परिक्रमा के महाराष्ट्र में आने आने पर ठाणे के नागरिक सुरेंद्र उपाध्याय को शामिल होने का अवसर मिला है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर सुदर्शन भारत परिक्रमा का आयोजन किया है।  टाटा ने इस उद्देश्य के लिए सरकार को 18 हैरियर वाहन दान किए हैं।  इसमें लगभग 51 एनएसजी कर्मियों ने भाग लिया है।  एनएसजी की कार रैली काकोरी स्मारक, भारत माता मंदिर, नेताजी भवन, स्वराज आश्रम, तिलक घाट, फ्रीडम पार्क, अगस्त क्रांति मैदान, मणि भवन और साबरमती का दौरा करने के बाद नई दिल्ली के लाल किले पर समाप्त होगी।  इसी के तहत रविवार शाम को रैली महाराष्ट्र पहुंची।  महाराष्ट्र आने के बाद रैली पनवेल के हेरिटेज मोटर्स में रुकी।  हेरिटेज मोटर्स के निदेशक सुरेंद्र उपाध्याय ने एनएसजी गार्ड का स्वागत किया।  इस मौके पर संतोष तिवारी भी मौजूद थे।
उपाध्याय ने इन 51 एनएसजी गार्डों का स्वागत और अभिनंदन किया।  विशेष रूप से एनएसजी के जवानों ने उपाध्याय को टोपी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस संदर्भ में उपाध्याय ने कहा की एनएसजी की इस पहल का स्वागत करने का सम्मान पाकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।  हालांकि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि सभी ठाणे व पनवेल के नागरिकों का है।

संबंधित पोस्ट

ओमीक्रॉन वेरिएंट और कोरोना संक्रमण बढ़ने शहर में कड़े प्रतिबंध लागू 

Aman Samachar

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से एफएडीए ने की मुलाकात 

Aman Samachar

होर्डिंग के बदले शौंचालय निर्माण में मनपा के राजस्व नुकसान की जाँच कर कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

मुंबई विश्वविद्यालय के ठाणे उप-केंद्र को आनंद दिघे नाम देने का सीनेट में प्रस्ताव पारित

Aman Samachar

मुंबई में 24 घंटे में बादल फटने जैसी बारिश, 24 घंटे में 350 एमएम बारिश

Aman Samachar

वृक्षारोपण के साथ आग में झुलसे वृक्षों की सिंचाई कर पुनर्जीवित करने का किया प्रयास

Aman Samachar
error: Content is protected !!