Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फाउंडेशन ने 1 रुपए शुल्क पर राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की घोषणा

ठाणे ( यूनिस खान ) जय परशुराम सेना फाउंडेशन गत 25 वर्षों से  भगवान परशुराम की तप स्थली लौटे परशुराम से जनजागरण कर रहा है। इसके बाद पूरे देश में भगवान परशुराम की जयंती समारोह का आयोजन किया जाने लगा है। व्यापक जनजागरण के लिए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने आज राष्ट्रीय स्तर पर 1 रुपए के शुल्क से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की है।
      उन्होंने कहा है कि भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम किसी के विरोधी नहीं थे। उनके बारे में गलत धारणा फैलाने के कारण लोग खुलकर उनकी पूजा करने और भक्ति से दूर रहे, लेकिन अब लोगों की धारणा बदल रही है। जय परशुराम सेना फाउंडेशन ( भारत सरकार मान्यता प्राप्त ) अब पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू कर रहा है। फाउडेंशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था मात्र 1 रुपए के शुल्क पर सदस्यता बनाने का निर्णय लिया है। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक सदस्य बनकर भगवान परशुराम के बारे में जनजागरण कर उनके बारे में सही जानकारी लोगों तक पहुंचना है।
        महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लोटे परशुराम तीर्थ स्थली से 25 वर्ष पहले विधिवत पूजन कर जनजागरण अभियान की शुरुआत पूर्व सांसद निशिकांत जोशी की विशेष उपस्थिति में की गई। मीरा भईंदर के जैसलमेर मैदान में बड़े स्तर पर भगवान परशुराम जयंती का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया। मुंबई , ठाणे और आस पास के उपनगरों समेत बड़ी संख्या लोगों के आने से जयंती उत्सन ऐतिहासिक बन गया। आज कुछ राज्यों में अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। अन्य बड़े राज्यों में सार्वजनिक अवकाश की हम मांग कर रहे। भगवान परशुराम का धार्मिक महत्व और उनके बारे में सही जानकारी पहुंचाने के लिए फाउंडेशन लोगों से जुड़ने का आह्वान कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

जी.एम.मोमिन कालेज स्ट्डी सेंटर में पत्रकारिता मार्गदर्शन शिविर में विविध पहलुओं पर चर्चा 

Aman Samachar

राज्य सरकार किसी त्योहार के खिलाफ नहीं बल्कि कोरोना के खिलाफ – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम

Aman Samachar

कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्र में सूक्ष्म प्रतिबन्ध लागू , शहर में कहीं भी लाक डाउन नहीं 

Aman Samachar

क्रांतिकारी राघोजी भांगरे का ठाणे जेल में बनेगा स्मारक – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

ईद ए मिलादुन्नवी व त्योहारों पर फिजूल खर्ची न कर जरुरतमंदों की मदद करें – मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ

Aman Samachar
error: Content is protected !!