Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाइजीरियाई दंपती के बाद सेनेगल का नागरिक गिरफ्तार

10.93 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का  पर्दाफाश

ठाणे ( यूनिस खान ) मुंब्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाइजीरियाई दंपती के बाद सेनेगल के एक अन्य नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उस्मान बुआरी अली के रूप में हुई है। उसके पास से 59 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों के पास से कुल 2 किलो 157.5 ग्राम कोकीन और 104.7 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया गया है। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत 10 करोड़ 93 लाख 8 हजार 700 रुपये बताई गई है। यह जानकारी परिमंडल-1 के पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल ने दी।
       पुलिस के मुताबिक, मुंब्रा पुलिस की एनडीपीएस टीम को सूचना मिली थी कि बेतवड़े स्थित मैराथन नेक्सवर्ड सोसायटी में कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सोसायटी के करीब 600 फ्लैटों की तलाशी ली। इस दौरान चुकवुएमेका इमैनुएल न्वांक्वो और युकेरिया चुकवुएमेका ओबियानुजु नामक नाइजीरियाई दंपती को गिरफ्तार किया गया। उनके घर से कोकीन और एमडी बरामद की गई।
      पूछताछ के दौरान दंपती ने इस तस्करी में उस्मान की संलिप्तता का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से दो के खिलाफ मुंबई और नवी मुंबई में भी एनडीपीएस कानून के तहत मामले दर्ज हैं। अदालत ने तीनों आरोपियों को 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। इस बीच, वर्ष 2026 में मुंब्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में 42 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं और करीब 43 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

संबंधित पोस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

कटरा गुलाब सिंह के वार्ड नंबर 8 में पांच बीघे का तालाब गायब

Aman Samachar

मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल में ब्लॅक फंगस पर सफलतापूर्वक इलाज

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने चार डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का किया शुभारंभ 

Aman Samachar

विश्व जूनोसिस दिवस 2022 पर भारतीय इम्यूनोलॉजिकल ने एंटी-रेबीज वैक्सीन ड्राइव का किया आयोजन

Aman Samachar

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने विश्व स्तर पर 70वां स्थान, और भारत में पहला स्थान हासिल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!