Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिर्डी में बनेगा ताज समूह का पंचतारांकित होटल, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी और ताज समूह के बीच हुआ समझौता

मुंबई ( यूनिस खान )  महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल शिर्डी में पर्यटन और आतिथ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए शिर्डी हवाई अड्डा परिसर में पंचतारांकित होटल का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (ताज समूह) के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मंत्रालय में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
        इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिर्डी देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां श्री साईं बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शिर्डी हवाई अड्डे के कारण क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी में वृद्धि हुई है। ऐसे में पंचतारांकित होटल के निर्माण से श्रद्धालुओं और विमान यात्रियों को विश्वस्तरीय आवास एवं आतिथ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ताज समूह जैसे प्रतिष्ठित होटल उद्योग समूह की भागीदारी से शिर्डी हवाई अड्डे और आसपास के क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
        उन्होंने महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी और ताज समूह को परियोजना के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिर्डी हवाई अड्डे के विकास कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक, राज्यमंत्री एडवोकेट आशीष जयस्वाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव लोकेश चंद्र, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक दीपक कपूर तथा ताज समूह के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए – अशफाक अहमद

Aman Samachar

इमारत निर्माण के मिट्टी की टीला गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु , एक घायल 

Aman Samachar

समाज के अंतिम व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुझे गृहनिर्माण मंत्री पद मिला – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

ठाणे में महाराष्ट्र की पहली प्रीपेड ऑटो रिक्शा पहल शुरू – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

जिला परिषद के आरोग्य विभाग के खाली पद भरने की राज्य सरकार से अनुमति मांगी 

Aman Samachar

भिवंडी ग्रामीण के विधायक ने भारी बरसात से नुक्सानग्रस्त खेतों का किया निरिक्षण

Aman Samachar
error: Content is protected !!