Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे का मोबाइल हैक, 

व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाए अश्लील वीडियो

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे का मोबाइल फोन हैक होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने उनके व्हाट्सऐप अकाउंट तक पहुंच बनाकर स्टेटस पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
        मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल हैक कर व्हाट्सऐप स्टेटस पर अश्लील वीडियो लगाए गए। करीब एक घंटे तक मोबाइल हैक रहा। वीडियो आसानी से नहीं हटाने की जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हैकर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त जैसे वरिष्ठ अधिकारी का मोबाइल हैक होने से साइबर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, हैकिंग किस माध्यम से हुई और आरोपी कौन हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा है कि अपराधी का साहस इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस आयुक्त को टार्गेट कर रहे है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Aman Samachar

महाराष्‍ट्र में कृषि पर्यटन को बढ़ाने के लिये विद्युत संवहन परियोजनाओं में तेजी लाना महत्‍वपूर्ण 

Aman Samachar

चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने का पालकमंत्री शिंदे ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

व्रजेश्वरी देवी के दर्शन यात्रा के लिए जय परशुराम सेना ने महिलाओं को किया आमंत्रित

Aman Samachar

 एसर ने 16-17 दिसंबर को विशेष रूप से ब्रांड ऑनलाइन स्टोर पर मेगा सेल की घोषणा की

Aman Samachar

भिवंडी पुलिस ने चार गजेडियों को किया गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!