Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छठ पूजा के लिए तालाब में उतरे दो युवकों की डूबने से मृत्यु

ठाणे ( यूनिस खान ) छठ महापर्व के उत्साह के बीच ठाणे के कलवा इलाके में सोमवार (16 नवंबर) की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छठ पूजा का धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए तालाब में उतरे 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुलाब विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह कलवा के भास्कर नगर स्थित यादव चॉल में रहता था।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कलवा रेलवे स्टेशन के पास मफतलाल कंपाउंड परिसर स्थित तालाब में सुबह करीब 6:30 बजे हुई। प्रदीप छठ पूजा के विधि-विधान के लिए तालाब में उतरा था। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग, अग्निशमन दल, ठाणे आपदा प्रतिसाद दल (टीडीआरएफ) और कलवा पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने युवक की तलाश के लिए पानी के भीतर इस्तेमाल होने वाले टेलीस्कोपिक कैमरे की मदद ली।
      करीब 45 मिनट तक चले बचाव अभियान के बाद सुबह 7:15 बजे युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में कलवा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

डोंबिवली दावड़ी तालाब में परिवार के साथ छठ पूजा करने गये युवक की मृत्यु

  छठ पूजा के उत्सव के दौरान डोंबिवली के दावड़ी गांव स्थित तालाब में डूबने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगनू कश्यप के रूप में हुई है। इस घटना से छठ पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और युवक के परिवार में शोक का माहौल है।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम जुगनू कश्यप अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए दावड़ी तालाब पहुंचा था। परिवार के सदस्य पूजा की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान जुगनू तालाब में नहाने के लिए उतर गया। उसे तालाब की गहराई और पानी में मौजूद कीचड़ का अंदाजा नहीं था। कुछ देर तक तैरने के बाद वह अचानक पानी में डूबने लगा और फिर बाहर नहीं आया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने मदद के लिए आवाज लगाई। स्थानीय जनप्रतिनिधि जालिंदर पाटील और विधायक राजेश मोरे भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

संबंधित पोस्ट

मेडिका ने किया एक सफलता पूर्वक रोबोटिक सर्जरी ,एक जटिल चिकित्सा इतिहास वाली गाईनी मरीज़ पर 

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में बी.ए.के बाद क्या,विषय पर किया मार्गदर्शन 

Aman Samachar

पडघा जिला परिषद गट की महिला सदस्या ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी 

Aman Samachar

वयोवृद्ध नागरिकों , फ्रंटलाईन वर्कर्स ,आरोग्य कर्मी व व्याधिग्रस्त लोगों के लिए आज कोरोना टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से शहर में जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव मुहीम शुरू

Aman Samachar

1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध में लड़ने वाले लांस नायक महिपतराव सावंत का महापौर के हाथो सम्मान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!