Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कटरा गुलाब सिंह के वार्ड नंबर 8 में पांच बीघे का तालाब गायब

 प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के पांच बीघे का तालाब गायब हो गया है। यहां की सभासद निकहत ज़हां ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि वार्ड नंबर 8 के गोकुला नगर में गाटा संख्या 29 छ पर पांच बीघे का तालाब था धीरे-धीरे भू-माफिया और दंबग किस्म के लोगों ने तालाब पाट कर कब्जा कर लिया और अब उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। सभासद निकहत ज़हां ने कहा है कि इसी विशालकाय तालाब पर कब्जा करने के बाद आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बिल्कुल नीचे चला गया और हैंडपंप और समरसिबल जवाब देने लगे हैं। पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
      सभासद निकहत ज़हां ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि इसी तालाब से महज दो सौ मीटर पर नहर है उस नहर से तालाब तक पक्की नाली बनी थी उस नाली के जरिए नहर का पानी तालाब में आता था जिससे सालभर तालाब लबालब रहता था और आसपास का जलस्तर बरकरार रहता था गांव के पशुपालकों के लिए यह तालाब मददगार था पालतू और आवारा मुक्त जानवर अपनी प्यास बुझाते थे इसी तालाब के पानी से आसपास की सैकड़ों बीघे जमीन पर खेती होती थी आज तालाब के गायब होने से सैकड़ों बीघे खेती परती पड़ी है। सभासद निकहत ज़हां लंबे समय से प्रयासरत हैं कि इस तालाब की खुदाई हो और पहले जैसे इस तालाब को लबालब कर किसानों के खेती के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए।
        सभासद निकहत ज़हां ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गोकुला नगर में गायब हुए पांच बीघे तालाब की खुदाई कराने की मांग की है। इस विषय पर कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव( मुन्ना) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तालाब सार्वजनिक संपत्ति है और जिसका संरक्षण बहुत जरूरी है। मानव समाज के साथ साथ पशु पक्षियों के हित तालाब बचाने के लिए हम सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना) ने कहा कि जिला प्रशासन को इस तरह से तालाब पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटते हुए तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाना चाहिए। जिससे गोकुला नगर की परती पड़ी जमीन पर खेती शुरू हो, घटते जलस्तर को बचाया जा सके।

संबंधित पोस्ट

ठाणे व पालघर जिले के लोक न्यायालय में10 हजार 658 मामलों का समझौता आधार पर निपटारा 

Aman Samachar

नानावटी मैक्स अस्पताल में गंभीर मोटापे से ग्रस्त, कोविड-19 के उच्च जोखिम वाले 2 मरीजों को दी गई एंटीबॉडी थेरेपी, हुई जल्दी रिकवरी

Aman Samachar

ठाणे जिले में ई-श्रम पोर्टल पर 62,000 असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण

Aman Samachar

कोंकण के शहरों में बाढ़ के खतरे को खत्म करने के लिए स्थायी उपाय किए जाएंगे- एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

बाहर से आने वाले यात्रियों व मजदूरों की रात में एंटीजन टेस्ट के लिए रेलवे स्टेशन पर नेतात किए तीन दस्ते 

Aman Samachar

 सडकों की मरम्मत नहीं हुई तो टोल कंपनी के खिलाफ उग्र आन्दोलन – शांताराम मोरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!