Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शमीम तारिक के काव्य संग्रह ‘जब्र-ओ-कहर का मौसम’ का विमोचन समारोह संपन्न 

ठाणे ( यूनिस खान ) बाल दिवस के अवसर पर बज़्मे अंसारे अदब,भिवंडी द्वारा सनोबर हाल में प्रसिद्ध शायर,लेखक, आलोचक एवं स्तंभकार शमीम तारिक के दूसरे काव्य संग्रह ‘जब्र-ओ-कहर का मौसम’ का विमोचन समारोह प्रधानाचार्य ज़ियाउर-रहमान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
       इस अवसर पर प्रख्यात शायर शमीम तारिक ने कहा कि कविता का संबंध इतिहास, दैनिक जीवन,अवलोकन और अनुभवों से होना चाहिए, न कि काल्पनिक बातों से। उन्होंने अपनी चुनिंदा रचनाएं भी प्रस्तुत कीं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य ज़ियाउर-रहमान अंसारी ने शमीम तारिक की साहित्यिक एवं पत्रकारिता संबंधी सेवाओं की सराहना की और नए काव्य संग्रह को समकालीन सामाजिक अनुभवों का आईना बताया।
      महाराष्ट्र राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष सैयद हसीन अख्तर के हाथों काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। उन्होंने शमीम तारिक को बधाई देते हुए अकादमी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रसिद्ध शायर मुहम्मद रफी अंसारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा काव्य संग्रह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शमीम तारिक के सम्मान में कहे गए कुछ शेर भी प्रस्तुत किए।प्रधानाचार्य सरफराज मुरूमकर और शकील अहमद शकील ने काव्य संग्रह पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर आमिर कुरैशी द्वारा लिखित प्रशंसा पत्र भी शमीम तारिक को सेवा में प्रस्तुत किया गया ।जबकि इरफान जाफरी ने शमीम तारिक से अपने मधुर संबंधो का बखान करते हुए बधाई दी।
       कार्यक्रम में शोएब हाशमी, शाहनवाज ठाणेवाला, अनस अंसारी,नय्यर हसन सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित थे। संचालन सीमाब अनवर मोमिन ने किया। आयोजन बज़्मे अंसार अदब के अध्यक्ष बिलाल रौनक एवं उनके सहयोगियों ने किया।बिलाल रौनक द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

राबोडी में 75 फीट झंडे के साथ निकली तिरंगा रैली 

Aman Samachar

मैन्ग्रोज को नष्ट कर खाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन न ध्यान नहीं – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

आवश्यक सेवा कर्मियों के साथ जन प्रतिनियों को कोरोना टीका  प्राथमिकता से उपलब्ध करने की महापौर ने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में मशहूर शायर ताहिर नक़्क़ाश का सत्कार 

Aman Samachar

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

Aman Samachar

महाराष्ट्र दिवस पर रामनगर ने मनपा ने शुरू किया अपाला दवाखाना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!