Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राजस्थानी संस्कृति भवन निर्माण के लिए गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी के अवसर पर राजस्थानी समाज की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनाने के विषय में चर्चा हुई । इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के अंगरक्षक रहे सेना के पूर्व कमांडो राजू पाटील को सम्मानित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधान केंद्र बनाना चाहते हैं। जिसमें लोगों की आवश्यक सुविधा के प्रबंध हों । शर्मा की इस योजना की समाज में अच्छी सराहना हो रही है ।

लोगों को उम्मीद है कि शर्मा के मार्गदर्शन में यह योजना अवश्य पूरी होगी । शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अपना आदर्श मानकर पांच दशक से समाज सेवा में सक्रिय हैं । उनके निधन के बाद वाडा के स्वामी विवेकानंद कालेज में शर्मा ने वाजपेयी का स्मारक बनाया जिसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने किया था । शर्मा के पिछले कार्यों के चलते वाजपेयी की याद में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधान केंद्र बनाने का विश्वास बढ़ा है। आज की बैठक में  रामचंद्र तोदी , प्रदीप गोयंका , राजेश हलवाई, सत्यनारायण शर्मा , जनार्दन शर्मा , सीए  अमित अग्रवाल , कैलाश जोशी , ओमप्रकाश भगेरिया , रामानंद अग्रवाल , जितेंद्र शर्मा , सुमन शर्मा , ऊमा शर्मा , कवित्री विमला मिश्रा , रंजना गुप्ता समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

जानवरों को व्यक्तित्व का दर्जा दिलाने की मांग

Aman Samachar

15 वर्षीय लड़के का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास

Aman Samachar

लीला जोशी अस्पताल में हुई चोरी , 3 नेपाली गार्ड नकदी व आभूषण लेकर फरार

Aman Samachar

डोंबिवली और दिवा की अनधिकृत इमारतों पर मंत्री परिषद में चर्चा कर न्याय देने का प्रयास 

Aman Samachar

अतिसार से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद की आज से विशेष मुहीम शुरू

Aman Samachar

जिले के स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की निधि तैयार करें — डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!