Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भांजेवाड़ी में एसआरए योजना के लिए विकासक पर दबाव बनाने का आरोप

90 प्रतिशत निवासियों का योजना को विरोध

ठाणे ( यूनिस खान ) नौपाड़ा स्थित भांजेवाड़ी में स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद एसआरए (झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण) योजना लागू करने के लिए मालिक और विकासक द्वारा दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में भांजेवाड़ी के निवासियों ने विधायक संजय केलकर से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। केलकर ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मामले की जांच और कार्रवाई करने की मांग की।
    खोपट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित 145वें ‘जनसेवक जनसंवाद’ कार्यक्रम में भांजेवाड़ी के निवासी पहुंचे थे। उनका आरोप है कि स्थानीय मालिक ने एक विकासक को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया है। इसके आधार पर विकासक ने एसआरए विभाग में दस्तावेज जमा कर योजना लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जबकि भांजेवाड़ी के लगभग 90 प्रतिशत निवासी इस योजना के विरोध में हैं। इसके बावजूद विकासक दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। इस पर विधायक केलकर ने तत्काल एसआरए अधिकारियों से संपर्क कर विकासक द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निवासियों पर जबरन दबाव डालकर योजना लागू नहीं की जा सकती। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है।

10 इमारतों को 10 दिसंबर तक मिलेगी गैस लाइन

      जनसंवाद कार्यक्रम में सावरकरनगर की 10 इमारतों के प्रतिनिधियों और खोपट स्थित ब्रह्मदेव सोसायटी के निवासियों ने घरेलू गैस पाइपलाइन नहीं मिलने की शिकायत की। इस संबंध में विधायक केलकर ने महानगर गैस के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित इमारतों को 10 दिसंबर तक गैस पाइपलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी। केलकर ने बताया कि पिछले चार वर्षों में महानगर गैस, मनपा और नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित कर ठाणे शहर के करीब 38 हजार परिवारों को गैस पाइपलाइन उपलब्ध कराई गई है।

प्लॉट के नाम पर ठगी की शिकायत

     शहापुर और मुरबाड सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्लॉटिंग के नाम पर आम नागरिकों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायतें भी सामने आईं। शहापुर में निवेश करने वाले कुछ नागरिकों ने बताया कि संबंधित विकासक न तो उनके नाम पर प्लॉट कर रहा है और न ही निवेश की रकम वापस लौटा रहा है। इस पर विधायक केलकर ने तत्काल संबंधित विकासक के कार्यालय से संपर्क किया। उनके अनुसार, विकासक ने एक महीने के भीतर निवेशकों की पूरी रकम एकमुश्त लौटाने का आश्वासन दिया है।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठा

     चेंदणी कोलीवाड़ा स्थित रवी उदय सोसायटी के निवासियों ने भी सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि परिसर में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी रहते हैं, लेकिन सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ पिछले तीन वर्षों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक केलकर ने इस संबंध में तहसीलदार से चर्चा की। तहसीलदार ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

आध्यात्मिक ज्ञान एवं नारी सम्मान बेहद जरूरी – कपिल पाटिल

Aman Samachar

राज्य के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना के निर्माण के लिए नदी के डायवर्जन का किया उद्घाटन

Aman Samachar

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

Aman Samachar

एक लाख वर्गफुट एफएसआई घोटाले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व नगर सेवक घडीगांवकर ने की मांग

Aman Samachar

वसंत डावखरे की स्मृति में कोंकण के 11 संस्था निदेशक और 165 शिक्षक सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!