Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा कर्मचारी निवास इमारत धोकादायक होने से 48 निर्वासित परिवार संकट में

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी शहर में धोकादायक इमारत का प्रश्न जटिल होने केे कारण प्रत्येक वर्ष धोकादायक इमारत दुर्घटना की घटना घटित हो रही है ,इसी प्रकार  सितंबर 2020 मेें जीलानी इमारत दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमेें लगभग 39  नागरिकों की जान गई थी ,मनपा प्रशासन धोकादायक इमारत पर कार्रवाई करने की तैैैैयारी कर रही है  परंतु ऐसी इमारत में रहने वालों के लिए कोई  वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण परिवारों को  दर दर भटकना पडता है । इसी प्रकार वर्तमान समय मे भिवंडी मनपा कर्मचाऱियों के 48 परिवारो के सामने संकट आ गया है ।
          मनपा क्षेत्र अंतर्गत काम करने कर्मचाऱियों के लिए शिवाजी नगर तीनबत्ती भाजी मार्केट स्थित लगभग 60 वर्ष पूर्व इमारत निर्माण की गई थी जिसमें 48 परिवार रहता है । इमारत की समय समय से   देखभाल दुरुस्ती नहीं किए जाने के कारण इसकी दुर्वयव्सथा हो गई है जिसकारण धोकादायक घोषित हो गई है ।उक्त इमारत का  2018 में स्ट्रक्चरल ऑडिट करके 96 लाख रुपये तथा 2020 में किए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट में एक करोड 30 लाख रुपये खर्च करके दुरुस्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था परंतु मनपा प्रशासन ने दुरुस्ती का काम नहीं किया परिणामस्वरूप इमारत निष्कासित करने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है ।जबकि आज  कोरोना संकटकाल के समय अपना संसार लेकर जाएं कहां इस प्रकार का प्रश्न कर्मचारी परिवार के सामने चुनौती बना हुआ है।इसी प्रकार शहर के प्रत्येक इमारत दुर्घटना में शासन मनपा  क्षेत्र में निर्वासितों के लिए आवास व्यवस्था तैयार की है परंतु यह सर्वसामान्य नागरिक नहीं है बल्कि मनपा कर्मचारी निर्वासित हो रहे हैं इनके निवास की सुविधा प्रशासन कहां करेगी इस प्रकार का प्रश्न बना हुआ है ।

संबंधित पोस्ट

एक महिला को अपने 50वें जन्मदिन पर मिला नए जीवन का तोहफा

Aman Samachar

इंटर स्कूल मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल की सराहनीय उपलब्धि

Aman Samachar

एच एस सी में रईस जूनियर कालेज का शानदार परीक्षाफल 

Aman Samachar

रेमंड रीयल्टीने ठाणे में सबसे बडे क्लब हाउस का किया लोकार्पण 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित समय के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 8.25% किया 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्दी ही होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!